Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Year Ender: साल 2024 की 10 घटनाएं, जो देश-दुनिया के लिए बन गईं इतिहास

    Updated: Sat, 28 Dec 2024 04:38 PM (IST)

    2024 की समाप्ति में बस गिनती के दिन बचे हैं। जनवरी में राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा से लेकर नवंबर में अमेरिका में हुए राष्ट्रपति चुनाव तक पूरी दुनिया में कई महत्वपूर्ण घटनाएं हुईं। इस दौरान बांग्लादेश में छात्र आंदोलन इतना उग्र हुआ कि शेख हसीना को देश छोड़कर भागना पड़ा। वहीं सीरिया में तख्तापलट हो गया। पढ़िए ऐसी ही टॉप 10 घटनाओं के बारे में

    Hero Image
    2024 देश और दुनिया के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण था (फोटो: जागरण)

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। साल 2024 समाप्त होने वाला है। नए साल में भले ही काफी कुछ नया होने वाला हो, लेकिन पूरी दुनिया के लिए साल 2024 काफी महत्वपूर्ण रहा।

    सिर्फ भारत ही नहीं, पूरी दुनिया में इस साल कई बड़ी घटनाएं हुईं, जो इतिहास में याद रखी जाएंगी। चाहें बात अयोध्या में राम मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा की हो, या फिर लेबनान में हुए पेजर अटैक की। आज हम आपको 2024 में देश-दुनिया में घटी उन घटनाओं के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने इतिहास रच दिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा

    2019 में आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अयोध्या में लंबे वक्त से चला आ रहा राम जन्मभूमि-बाबरी विवाद समाप्त हो गया। अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण कार्य शुरू हो गया और 22 जनवरी 2024 को मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा कर दी गई।

    राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा 22 जनवरी को हुई

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसके मुख्य यजमान बने। कार्यक्रम में देश-दुनिया की सभी दिग्गज हस्तियों को बुलाया गया है। इस ऐतिहासिक पल का भारत साक्षी बना था। अब प्राण-प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

    डोनाल्ड ट्रंप की वापसी

    2024 में अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव हुए। डोनाल्ड ट्रंप ने इस चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज की। इलेक्टोरल कॉलेज में ट्रंप को 295 और कमला हैरिस को 226 वोट मिले। 20 जनवरी 2025 को डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका में राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे।

    डोनाल्ड ट्रंप ने जीता चुनाव

    डोनाल्ड ट्रंप दूसरी बार अमेरिका के राष्ट्रपति बनने जा रहे हैं। 2020 की तुलना में भी ट्रंप ने युवाओं के बीच भी बेहतरीन प्रदर्शन किया। इनकम टैक्स कम करने का एलान और इमीग्रेशन का मुद्दा ट्रंप की जीत के लिए महत्वपूर्ण साबित हुआ।

    अयोध्या में भाजपा की हार

    लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे 4 जून को घोषित हुए थे। 400 पार का नारा देने वाली भाजपा इस बार महज 240 सीटें ही जीत पाई। उत्तर प्रदेश में भाजपा को 80 में से केवल 37 सीटें मिलीं। 2 सीटें उसके सहयोगी दल रालोद और 1 सीट अपना दल को मिली थीं।

    अयोध्या में भाजपा की हार हुई

    भाजपा के लिए सबसे निराश करने वाला नतीजा अयोध्या में रहा। जिस अयोध्या में धूमधाम से राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा हुई, वहीं की फैजाबाद लोकसभा सीट पर समाजवादी पार्टी के अवधेश प्रसाद ने भाजपा प्रत्याशी लल्लू सिंह को 50 हजार से ज्यादा वोटों से मात दे दी थी।

    तिरुपति लड्डू विवाद

    2024 में आंध्र प्रदेश के तिरुपति मंदिर में प्रसाद के रूप में मिलने वाले लड्डू में मिलावट का मामला सामने आया। आरोप लगा कि प्रसाद को बनाने में जिस मिलावटी घी का इस्तेमाल किया जा रहा है, वह जानवरों की चर्बी और फिश ऑयल से बना था। विवाद की जड़ें पूर्व मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी तक पहुंचीं।

    तिरुपति का लड्डू विवाद

    टीडीपी सरकार ने जून 2024 में सीनियर आईएएस अधिकारी जे श्यामला राव को तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम का नया एक्जीक्यूटिव ऑफिसर अपॉइंट किया था। उन्होंने ही प्रसाद की क्वालिटी जांच के आदेश दिए थे।

    आरजी कर मेडिकल कॉलेज

    अगस्त 2024 में कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में ट्रेनी डॉक्टर के साथ बलात्कार और हत्या का मामला सामने आया था। घटना के आरोपी संजय रॉय को पुलिस ने गिरफ्तार किया गया था। वहीं कॉलेज के तत्कालीन प्रिंसिपल संदीप घोष पर भी शिकंजा कसा गया था।

    आरजी कर मेडिकल कॉलेज का मामला

    घटना के बाद से ही कोलकाता समेत पूरे पश्चिम बंगाल में बड़े स्तर पर प्रदर्शन हुए। कलकत्ता हाई कोर्ट के आदेश के बाद मामले की जांच सीबीआई को सौंपी गई थी। 11 नवंबर से इस मामले में ट्रायल शुरू हो गया है।

    बांग्लादेश में छात्र आंदोलन

    1971 में बांग्लादेश की आजादी की लड़ाई में हिस्सा लेने वाले लोगों को सरकारी नौकरियों में 30 फीसदी का कोटा दिया जाता था। इसी के विरोध में बांग्लादेश में छात्रों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया था। धीरे-धीरे ये प्रदर्शन हिंसक झड़प में बदल गया।

    शेख हसीना को देश छोड़कर भागना पड़ा

    अंतत: शेख हसीना को देश छोड़कर भागना पड़ा। हसीना ने भारत में शरण ली। उधर बांग्लादेश में मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व में अंतरिम सरकार बनी। माना जा रहा है कि साल 2025 के अंत या 2026 की शुरुआत में बांग्लादेश में फिर से चुनाव कराए जा सकते हैं।

    सीरिया में तख्तापलट

    सीरिया लंबे वक्त से गृह युद्ध से जूझ रहा था। राष्ट्रपति बशर अल असद के खिलाफ कई गुट सीरिया में लड़ाई लड़ रहे थे। 27 नवंबर विद्रोही गुट ने शहरों पर कब्जा करना शुरू किया और अपनी पकड़ मजबूत की। इसके बाद मुख्य गुट हयात तहरीर अल-शाम (HTS) ने बशर अल असद को देश छोड़ने पर मजबूर कर दिया।

    सीरिया में तख्तापलट हुआ

    असद के जाने के बाद दमिश्क और होम्स समेत सीरिया के कई शहरों में जश्न मनाया गया। सीरिया में असद परिवार पिछले 53 साल से शासन कर रहा था। विद्रोहियों के खिलाफ लड़ने के लिए असद सरकार रूस और ईरान पर निर्भर थी। वहीं विद्रोही गुट को तुर्कीए का समर्थन था।

    लेबनान पेजर ब्लाट अटैक

    लेबनान में हिजबुल्लाह के लड़ाकों को मारने के लिए इजरायल ने पेजर को हथियार की तरह इस्तेमाल किया। इसमें बैटरी के पास विस्फोटक लगाया गया और फिर सही वक्त आने पर उसमें धमाका कर दिया गया। हिजबुल्लाह के लड़ाके लंबे वक्त से इसका इस्तेमाल कर रहे थे, लेकिन उन्हें इसकी भनक तक नहीं लगी थी।

    राहुल बने नेता प्रतिपक्ष

    रायबरेली से सांसद और कांग्रेस के नेता राहुल गांधी पहली बार लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष बने। करीब 10 साल बाद लोकसभा को नेता प्रतिपक्ष मिला है। बीते दो चुनावों में कांग्रेस के पास आवश्यक 10 फीसदी सीट शेयर नहीं था, ऐसे में पार्टी नेता प्रतिपक्ष के लिए दावा पेश नहीं कर पाई थी।

    HIV का इंजेक्शन

    ह्यूमन इम्नयूनोडेफिशिएंसी वायरस यानी HIV की वैक्सीन खोजने का रिकॉर्ड भी साल 2024 के खाते में दर्ज है। इस इंजेक्शन को लेनकापाविर नाम दिया गया है। फेज 3 के ट्रायल के दौरान इसे 96 फीसदी तक इफेक्टिव पाया गया।