Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कभी चीन की राजधानी रहा वुहान आखिर क्यों महत्वपूर्ण है

    By Sachin BajpaiEdited By:
    Updated: Fri, 27 Apr 2018 09:44 PM (IST)

    दरअसल, वुहान चीन के हुबेई प्रांत की राजधानी है। मध्य चीन का यह सबसे बड़ा शहर यांग्त्जी नदी के समीप स्थित है। 1926 में हैनयांग, हैन्कोऊ और वूचांग शहरों ...और पढ़ें

    Hero Image
    कभी चीन की राजधानी रहा वुहान आखिर क्यों महत्वपूर्ण है

    जागरण न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग वुहान में अनौपचारिक वार्ता में व्यस्त हैं। लेकिन सवाल यह है कि इस वार्ता के लिए वुहान का चयन ही क्यों किया गया है..

    कभी चीन की राजधानी था

    दरअसल, वुहान चीन के हुबेई प्रांत की राजधानी है। मध्य चीन का यह सबसे बड़ा शहर यांग्त्जी नदी के समीप स्थित है। 1926 में हैनयांग, हैन्कोऊ और वूचांग शहरों को मिलाकर वुहान की स्थापना की गई थी। परिवहन के क्षेत्र में इसकी भूमिका के मद्देनजर वुहान को 'चीन का शिकागो' भी कहा जाता है। शुरुआत से ही वुहान चीन के लिए बेहद अहम रहा है। 1938 में जापानी सेना ने वुहान पर कब्जा करके इसे अपना बड़ा सैन्य अड्डा बना लिया था। 1927 में वामपंथी कुओमिनतांग (केएमटी) सरकार के दौरान वुहान चीन की राजधानी भी रह चुका है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वुहान की अहमियत

    1. यह शहर परिवहन का बड़ा केंद्र है। कई सड़कें, ट्रेनें और राजमार्ग यहां से गुजरते हैं जो चीन के अन्य बड़े शहरों को जोड़ते हैं।

    2. यह चीन की संस्कृति और शिक्षा का भी केंद्र है।

    3. वुहान को चीन के व्यापार, अर्थव्यवस्था, वित्त, परिवहन और सूचना प्रौद्योगिकी का महत्वपूर्ण केंद्र माना जाता है। यहां के प्रमुख उद्योगों में ऑप्टिक-इलेक्ट्रॉनिक, ऑटोमोबाइल मैनुफैक्चरिंग, आयरन एंड स्टील मैनुफैक्चरिंग, न्यू फार्मास्यूटिकल सेक्टर, बायोलॉजी इंजीनियरिंग और न्यू मैटेरियल्स इंडस्ट्री शामिल है।

    4. जहां तक आर्थिक साझेदारियों का सवाल है तो वुहान फ्रांस के साथ गहराई से जुड़ा हुआ है। चीन के अन्य शहरों के मुकाबले वुहान में फ्रांसीसी निवेश सबसे ज्यादा है। रैनो, पीएसए ग्रुप जैसी कई फ्रांसीसी कंपनियां यहां मौजूद हैं।

    5. वुहान में 80 से ज्यादा देशों ने निवेश किया हुआ है। यहां विदेशी निवेश वाली करीब 5,973 कंपनियां हैं जिनकी पूंजी करीब 22.45 अरब अमेरिकी डॉलर है।

    6. चीन के महानगरों में वुहान शीर्ष पर है।

    7. वुहान चीन में भारी उद्योग के केंद्र के रूप में उभरा है। लेकिन अत्याधुनिक तकनीक और इलेक्ट्रॉनिक्स के क्षेत्र में चीन के सर्वश्रेष्ठ शोध संस्थानों की उपस्थिति ने वुहान की अहमियत और बढ़ा दी है।

    9. वुहान में 300 से ज्यादा ब्रिटिश निवेश वाली कंपनियां कार्यरत हैं जिनका कुल निवेश पांच अरब अमेरिकी डॉलर से ज्यादा है।

    10. वुहान जिमनेजियम 2019 के फीबा बास्केटबॉल व‌र्ल्ड कप का आयोजन स्थल भी होगा।