Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    World Sleep Day पर Wakefit ने कर्मचारियों को दिया नायाब तोहफा, आप भी कहेंगे- वाह मजा आ गया

    By Jagran NewsEdited By: Anurag Gupta
    Updated: Fri, 17 Mar 2023 12:00 AM (IST)

    बेंगलुरू की एक कंपनी अपने कर्मचारियों को वर्ल्ड स्लीप डे के मौके पर एक नायाब तोहफा देने वाली है। दरअसल कंपनी ने नासा और हार्वर्ड की एक स्टडी का हवाला देते हुए कर्मचारियों के लिए एक बेहतरीन वातावरण बनाने का निर्णय किया है।

    Hero Image
    World Sleep Day पर Wakefit ने कर्मचारियों को दिया नायाब तोहफा, आप भी कहेंगे- वाह मजा आ गया

    नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। World Sleep Day 2023: अच्छी नींद बहुत सी समस्याओं से छुटकारा दिलाने के लिए काफी है, लेकिन बिगड़ती हुई दिनचर्या की वजह से लोग प्रॉपर नींद नहीं ले पाते हैं और नींद से जुड़ी समस्याओं के शिकार हो जाते हैं। ऐसे में हम आपको वर्ल्ड स्लीप डे के मौके पर एक सूचना देने वाले हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बता दें कि बेंगलुरू की एक कंपनी अपने कर्मचारियों को वर्ल्ड स्लीप डे के मौके पर एक शानदार तोहफा देने वाली है। दरअसल, कंपनी ने 17 मार्च को अपने कर्मचारियों के लिए एक वैकल्पिक अवकाश की घोषणा की है। साथ ही कंपनी ने अपने कर्मचारियों को आफ्टरनून नैप का भी तोहफा दिया है।

    वेकफिट सॉल्यूशंस नामक कंपनी ने एक पोस्ट शेयर करते हुए अपने कर्मचारियों को 17 मार्च की छुट्टी देने की घोषणा की है।

    वेकफिट के को-फाउंडर चैतन्य रामलिंगगौड़ा ने कर्मचारियों को एक मेल किया। जिसमें उन्होंने कंपनी के व्यापार के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हम 6 साल से अधिक समय से नींद से जुड़े हुए कारोबार में हैं। इसके बावजूद हम आफ्टरनून नैप (Afternoon Nap) के साथ न्याय करने में विफल रहे।

    इसी बीच उन्होंने एक स्टडी का हवाला देते हुए कहा कि आफ्टरनून नैप मेमोरी, कंसन्ट्रेशन, क्रिएटिविटी और प्रोडक्टिविटी को बढ़ाने में मदद करती है। नासा की एक स्टडी से पता चलता है कि 26 मिनट की कैटनैप कार्यक्षमता में 33 फीसदी तक का इजाफा कर सकती है, जबकि हार्वर्ड की एक स्टडी से पता चलता है कि नैप (Nap) कैसे बर्नआउट को रोकती है।

    आफ्टरनून नैप का ऐलान

    चैतन्य रामलिंगगौड़ा ने अपने सभी कर्मचारियों के लिए दोपहर 2 से 2:30 बजे तक आधिकारिक तौर पर नैप लेने का समय घोषित किया है। बता दें कि कर्मचारियों के आफ्टरनून नैप के लिए कंपनी ऑफिस में आरामदेह नैप पॉड और शांत कमरे बनाने वाली है।