Move to Jagran APP

World Population: वैश्विक जनसंख्या का 15 नवंबर को बनेगा नया रिकॉर्ड, आबादी को लेकर यूएन ने भारत को चेताया

World Population संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट के अनुसार इस साल 15 नवंबर को विश्व की जनसंख्या 800 करोड़ तक पहुंच जाएगी। संयुक्त राष्ट्र ने अनुमान लगाया है कि साल 2030 में विश्व की जनसंख्या बढ़कर लगभग 850 करोड़ हो सकती है।

By Mahen KhannaEdited By: Published: Fri, 11 Nov 2022 10:35 AM (IST)Updated: Fri, 11 Nov 2022 10:35 AM (IST)
दुनिया की आबादी में होगा बड़ा इजाफा।

नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। दुनिया की जनसंख्या (World Population) में लगातार वृद्धि देखने को मिल रही है। जनसंख्या विस्फोट भी अब एक बड़ी समस्या बनता जा रहा है। इस बीच वैश्विक जनसंख्या जल्द ही एक नया और अनचाहा रिकॉर्ड बनाने जा रही है। संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट (UN Report on Population) में कहा गया है कि इस साल 15 नवंबर को विश्व की जनसंख्या 800 करोड़ तक पहुंच जाएगी। संयुक्त राष्ट्र के अनुमान के अनुसार 2030 में विश्व की जनसंख्या बढ़कर लगभग 850 करोड़ हो सकती है। रिपोर्ट में कहा गया है कि 2050 तक जनसंख्या में अनुमानित आधे से अधिक वृद्धि केवल आठ देशों में केंद्रित होगी। हालांकि, एजेंसी ने यह भी कहा कि 1950 के बाद पहली बार 2020 में वैश्विक जनसंख्या वृद्धि एक प्रतिशत से नीचे गिर गई।

loksabha election banner

भारत जनसंख्या में चीन को जल्द पछाड़ेगा

यूएन ने इसी के साथ भारत को भी चेताया है और कहा है कि जल्द ही 2023 में चीन को पछाड़कर भारत (India Total population) दुनिया का सबसे अधिक आबादी वाला देश बन जाएगा। इस वर्ष 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस पर जारी संयुक्त राष्ट्र विश्व जनसंख्या संभावना 2022 में प्रक्षेपण का खुलासा किया गया था। रिपोर्ट में कहा गया है कि 2050 तक जनसंख्या में अनुमानित आधे से अधिक वृद्धि केवल आठ देशों में केंद्रित होगी जिसमें भारत भी शामिल है। इसके अलावा कांगो, मिस्र, इथियोपिया, नाइजीरिया, पाकिस्तान, फिलीपींस और तंजानिया देश सूची में हैं।

वैश्विक जनसंख्या में लगातार होगा इजाफा

संयुक्त राष्ट्र के नवीनतम अनुमानों के अनुसार विश्व की जनसंख्या में लगातार इजाफा देखने को मिलेगा। वर्ष 2030 में लगभग 850 करोड़ तो 2050 में 970 करोड़ और फिर 2080 में यह संख्या लगभग 1000 करोड़ के आंकड़े को पार कर देगी। रिपोर्ट में कहा गया है कि इसके चलते जलवायु परिवर्तन के खतरे को कम करने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें- विभाजन की वजह बन सकता है जनसंख्या असंतुलन, भागवत के इस बयान पर ओवैसी बोले- Population Control की जरूरत नहीं

जनसंख्या नियंत्रण कानून: सुपौल में मांग हुई तेज, लोगों से की जा रही रैली में भाग लेने की अपील


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.