Move to Jagran APP

जनसंख्या नियंत्रण कानून: सुपौल में मांग हुई तेज, लोगों से की जा रही रैली में भाग लेने की अपील

विधिक जागरूकता रथ के माध्यम से सुपौल में जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग तेज करने की कवायद की जा रही है। लोगों को रैली मेें जुड़ने की अपील की जा रही है। 27 नवंबर को दिल्ली में महारैली का आयोजन जनसंख्या समाधान फाउंडेशन की ओर से किया जाएगा।

By Bharat Kumar JhaEdited By: Shivam BajpaiPublished: Wed, 09 Nov 2022 04:22 PM (IST)Updated: Wed, 09 Nov 2022 04:22 PM (IST)
सुपौल में जनसंख्या नियंत्रण कानून के लिए लोगों को किया जा रहा जागरूक।

जागरण संवाददाता, सुपौल : देश में जनसंख्या विस्फोट से उत्पन्न सामाजिक असंतुलन को रोकने हेतु समग्र जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाकर सभी पर समान रूप से लागू करने की मांग को लेकर 27 नवंबर को दिल्ली के जंतर मंतर पर जनसंख्या समाधान फाउंडेशन की ओर से महारैली का आयोजन किया जाएगा। इसमें लाखों की संख्या में लोग भाग लेंगे। उक्त जानकारी जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के राष्ट्रीय महासचिव कृष्ण मुरारी ने सुपौल जिले में चल रहे स्थानीय धताल दास मंदिर के प्रांगण में फाउंडेशन की बैठक में दी। उन्होंने कहा कि बढ़ती जनसंख्या देश के लिए खतरनाक होती जा रही है।

loksabha election banner

निश्चित रूप से लोगों को जाति और धर्म से ऊपर उठकर जनसंख्या नियंत्रण कानून का समर्थन करना चाहिए। बैठक को संबोधित करते हुए बिहार प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने कहा कि पूरे भारत में जनसंख्या की अप्रत्याशित वृद्धि कहीं ना कहीं आने वाले कल के लिए विस्फोटक हो जाएगी। जनसंख्या के बढ़ते प्रकोप से बचने के लिए देश में यथाशीघ्र कठोर जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाना होगा। इसके लिए फाउंडेशन ना सिर्फ गंभीर है बल्कि इसके लिए जन जागरूकता चलाने के साथ-साथ 27 नवंबर को दिल्ली के जंतर मंतर पर विशाल प्रदर्शन किया जाएगा।

फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष सुमन कुमार ने कहा कि रैली की सफलता और उसमें अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए कार्यकर्ता विभिन्न गांव का दौरा कर जन जागरण कर रहे हैं। लोगों से इसमें भाग लेने का आग्रह कर रहे हैं। जिला उपाध्यक्ष सुरेश कुमार सुमन ने कहा कि बढ़ती जनसंख्या के कारण रोजगार का अभाव होता जा रहा है और आने वाले समय में संसाधन का अभाव होता जाएगा।

निश्चित रूप से जनसंख्या नियंत्रण कानून अविलंब लागू करने की आवश्यकता है। बैठक में मुख्य रूप से दिलीप कुमार सिंह, सरोज झा, परमानंद सिंह, श्याम पौदार, सुरेंद्र नारायण पाठक, धनंजय कुमार मिश्रा, विमलेंदु ठाकुर, सुमन कुमार सिंह, नवल किशोर सिंह, गुंजन कुमार सिंह, रंजीत कुमार झा, नवीन कुमार , आलोक कुमार, कृष्ण कुमार, राजीव कुमार, मिथिलेश कुमार गुप्ता, संजय कुमार चौधरी आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.