Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    On This Day 28 July: विश्‍व हेपेटाइटिस डे, आज ही के दिन हुई थी प्रथम विश्‍व युद्ध की शुरुआत

    By TilakrajEdited By:
    Updated: Thu, 28 Jul 2022 08:20 AM (IST)

    28 जुलाई के दिन 1914 में प्रथम विश्‍व युद्ध की शुरुआत हुई थी। चीन में 1976 रिक्टर पैमाने पर 8.3 की तीव्रता का भूकंप आया था जिसमें लाखों लोगों की मौत हो गई थी। विश्‍व हेपेटाइटिस डे भी आ ही के दिन मनाया जाता है।

    Hero Image
    पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री मोहम्मद सिद्दिकी ख़ान कंजू की हत्या।

    नई दिल्‍ली, आनलाइन डेस्‍क। इतिहास में आज का दिन बेहद महत्‍वपूर्ण है। प्रथम विश्‍व युद्ध की शुरुआत आज ही के दिन से हुई थी। हेपेटाइटिस का टीका (Hepatitis Vaccine) खोजने वाले बारुक ब्‍लमर्ग का जन्‍म आज ही के दिन यानि 28 जुलाई को हुआ था। इसलिए 28 जुलाई को विश्‍व हेपेटाइटिस डे (World Hepatitis Day) मनाया जाता है। भारत के इतिहास में आज का दिन बेहद खास है। आज ही के दिन प्रयागराज के संगम तट स्थित किले में पवित्र अक्षयवट (Akshayvat) की खोज हुई थी। इसके अलावा विश्व हिंदू परिषद के संस्थापक सदस्य केशवराम शास्त्री का जन्‍म भी आज ही के दिन हुआ था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रयागराज में संगम तट स्थित किले में हुई पवित्र अक्षयवट की खोज

    1950 में आज ही प्रयागराज के संगम तट स्थित किले में पवित्र अक्षयवट का पता चला था। पूर्व न्यायाधीश शिवनाथ काटजू ने अपने गुरु पंडित देवीदत्त शुक्ल की प्रेरणा से खोज आरंभ की थी। अथक प्रयास के बाद अंतत: 450 साल से किले के भीतर बंद अक्षयवट को खोजा गया।

    अंगुलियों के निशान से व्यक्ति की पहचान करने की हुई शुरुआत

    1858 में आज ही ब्रिटिश अधिकारी विलियम जेम्स हर्शेल ने किसी व्यक्ति की पहचान के लिए उसकी अंगुलियों के निशान के प्रयोग की शुरुआत की थी। भारत में कार्यरत हर्शेल ने यहां विभिन्न अनुबंध दस्तावेज पर लोगों के हस्ताक्षर के साथ उनकी अंगुलियों के निशान लेना प्रारंभ किया था। यह बेहद ही अहम खोज साबित हुई।

    कई जख्‍म दे गया था 28 जुलाई का दिन...

    • 1586: इंगलैंड से वापस लौटने पर सर थामस हेरिओट ने यूरोप को आलू के बारे में बताया।
    • 1741: कैप्टन बेरिंग ने माउंट सैंट एलियास, अलास्का की खोज की।
    • 1742: प्रशिया और आस्ट्रिया ने शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए।
    • 1821: पेरू ने स्पेन से स्वतंत्रता की घोषणा की।
    • 1858: सर विलियम जेम्स हर्शेल का जन्म, जिन्होंने फिंगर प्रिंट को पहचान का बेहतर जरिया बताया।
    • 1866: अमेरिका में मापने की मीट्रिक प्रणाली को वैधानिक मान्यता मिली।
    • 1914: प्रथम विश्‍व युद्ध की शुरुआत।
    • 1914: एस.एस. कामागाता मारू को वेंकुवर से निकाला गया और भारत रवाना कर दिया गया।
    • 1925: हेपेटाइटिस का टीका खोजने वाले बारुक ब्‍लमर्ग का जन्‍म। 28 जुलाई को ही विश्‍व हेपेटाइटिस डे मनाया जाता है।
    • 1976: चीन में रिक्टर पैमाने पर 8.3 की तीव्रता का भूकंप आने से लाखों लोगों की मौत।
    • 1979: चरण सिंह देश के पांचवें प्रधानमंत्री बने।
    • 1995: वियतनाम आसियान का सदस्य बना।
    • 2001: पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री मोहम्मद सिद्दिकी ख़ान कंजू की हत्या।
    • 2005: सौरमंडल के दसवें ग्रह की खोज का दावा।
    • 2005: आयरिश रिपब्लिकन आर्मी (आईआरए) ने अपने सशस्त्र संघर्ष को रोकने का ऐलान किया और लोकतांत्रिक तरीके से अपना अभियान चलाने की बात कही।

    विश्व हिंदू परिषद के संस्थापक सदस्य थे केशवराम शास्त्री

    प्रसिद्ध इतिहासकार व साहित्यकार केशवराम काशीराम शास्त्री का जन्म 1905 में आज ही गुजरात के जूनागढ़ जिले में हुआ था। गांधीजी की प्रेरणा से उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन में जोरशोर से हिस्सा लिया। आजादी के बाद 1964 में वह विश्व हिंदू परिषद (विहिप) की स्थापना के समय से ही उससे जुड़े और इसके बाद वह जीवनर्पयत सक्रिय रहे। गुजराती में विश्व हिंदू समाचार पत्र भी उन्होंने ही प्रकाशित किया। छह दिसंबर 1992 में अयोध्या के विवादित ढांचा ध्वंस मामले में उन्हें जेल भी जाना पड़ा था। नौ सितंबर, 2006 को उन्होंने अहमदाबाद में अंतिम सांस ली।

    comedy show banner
    comedy show banner