विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

...तो 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेगी वंदे भारत, रेल मंत्री बोले- गति बढ़ाने पर तेजी से जारी है काम

By Agency Edited By: Amit Singh
Published: Wed, 07 Feb 2024 08:53 PM (IST)

वंदे भारत ट्रेनों की संख्या बढ़ाकर 82 कर दी गई है। अब नई दिल्ली-मुंबई व नई दिल्ली-हावड़ा रूट पर इन ...और पढ़ें

वंदे भारत ट्रेनों की गति 160 किमी प्रति घंटा तक बढ़ाने पर काम शुरू
वंदे भारत ट्रेनों की गति 160 किमी प्रति घंटा तक बढ़ाने पर काम शुरू

पीटीआई, नई दिल्ली। वंदे भारत ट्रेनों की संख्या बढ़ाकर 82 कर दी गई है। अब नई दिल्ली-मुंबई व नई दिल्ली-हावड़ा रूट पर इन ट्रेनों की गति 160 किमी प्रति घंटा तक बढ़ाने पर काम किया जा रहा है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने लोकसभा में 10 सांसदों द्वारा किए गए सवाल के जवाब में यह जानकारी दी।

वंदे भारत की राज्यवार औसत आय सृजन पर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि ट्रेन वार और राज्य वार राजस्व सृजन का रखरखाव नहीं किया जाता है। आक्यूपेंसी के सवाल पर रेल मंत्री ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2022-23 के दौरान वंदे भारत ट्रेनों में आक्यूपेंसी दर 96.62 प्रतिशत रही।

यह भी पढ़ें: Vande Bharat Express ट्रेन में यात्री के खाने में मिला कॉकरोच, IRCTC ने जवाब में कही ये बात

ऑनलाइन दर्ज कराई जा सकती है शिकायत

कोई भी नागरिक केंद्रीय सरकार विभाग, राज्य और केंद्रशासित प्रदेश से संबंधित शिकायत केंद्रीकृत लोक शिकायत निवारण और निगरानी प्रणाली (सीपीजीआरएएमएस) पर दर्ज करा सकता है। केंद्र व राज्य सरकार के प्रत्येक मंत्रालय व विभाग की इस प्रणाली तक पहुंचे हैं और शिकायतों का निस्तारण विकेंद्रीकृत आधार पर किया जाता है।

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने बुधवार को लोकसभा में बताया कि केंद्र और राज्य सरकारों के 1.3 लाख शिकायत अधिकारी इस प्रणाली से जुड़े हैं। सीपीजीआरएएमएस को 19 राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों के शिकायत पोर्टल के साथ एकीकृत किया गया है।

यह भी पढ़ें: वंदे भारत एक्‍सप्रेस में यात्रा करने वाले लोगों के ल‍िए अच्‍छी खबर, मुफ्त म‍िलेगी ये चीज; रेलवे बोर्ड ने जारी क‍िए न‍िर्देश

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।