विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Vande Bharat Express ट्रेन में यात्री के खाने में मिला कॉकरोच, IRCTC ने जवाब में कही ये बात; वायरल हुई तस्वीरें

Published: Wed, 07 Feb 2024 05:39 AM (IST)

राजभारत पी (Raj Bhagat P ,Mapper4Life) नामक एक्स हैंडल के जरिए पोस्ट में लिखा गयामैं 1 फरवरी को ट्रेन नंबर ...और पढ़ें

वंदे भारत एक्सप्रेस में यात्री के खाने में कॉकरोच मिला।(फोटो सोर्स: डाॅ. शुभेन्दु केशरी एक्स हैंडल)
वंदे भारत एक्सप्रेस में यात्री के खाने में कॉकरोच मिला।(फोटो सोर्स: डाॅ. शुभेन्दु केशरी एक्स हैंडल)

HighLights

  1. पैक्ड फूड में मिला मरा हुआ कॉकरोच
  2. आईआरसीटीसी ने जताया खेद

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (IRCTC) के जरिए रेल यात्रियों को दिए जाने वाले पैक्ड फूड में गड़बड़ी की शिकायत सामने आई है। वंदे भारत एक्सप्रेस से रानी कमलापति से जबलपुर की यात्रा कर रहे एक यात्री को उसके खाने में मरा हुआ कॉकरोच मिला।

जबलपुर रेलवे स्टेशन पर उतरने के बाद उन्होंने पश्चिम मध्य रेलवे में आधिकारिक शिकायत दर्ज कराई। दो दिनों के बाद उस शख्स ने इस घटना की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दी।

शख्स ने साझा की पैक्ड फूड की तस्वीरें

राजभारत पी (डाॅ. शुभेन्दु केशरी ) नामक एक्स हैंडल के जरिए पोस्ट में लिखा गया,"मैं 1 फरवरी को ट्रेन नंबर 20173 आरकेएमपी से जेबीपी (वंदे भारत एक्सप्रेस)से यात्रा कर रहा था। यात्रा के दौरान मुझे भारतीय रेलवे द्वारा दिए गए खाने के पैकेट में मरा हुआ कॉकरोच मिला, जिसे देखकर मैं सदमे में आ गया।" शख्स ने शिकायत पत्र के अलावा खाने की कुछ तस्वीरें भी साझा की।

आईआरसीटीसी ने दिया जवाब

शख्स ने लिखित तौर पश्चिम रेलवे में इस घटना की शिकायत दर्ज करवाई। वहीं, एक्स पर आईआरसीटीसी ने इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा,"आपके बुरे अनुभव के लिए हमें हार्दिक खेद है। मामले को गंभीरता से लिया गया है और संबंधित सेवा प्रदाता पर भारी जुर्माना लगाया गया है।"

यह भी पढ़ें: Kerala News: नशे में धुत्त होकर दंपती ने सड़क पर मचाया तांडव, बेकाबू कार को पकड़ने के लिए पुलिस को लेनी पड़ी क्रेन की मदद

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।