विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Kerala News: नशे में धुत्त होकर दंपती ने सड़क पर मचाया तांडव, बेकाबू कार को पकड़ने के लिए पुलिस को लेनी पड़ी क्रेन की मदद

By Agency Edited By: Piyush Kumar
Published: Wed, 07 Feb 2024 05:07 AM (IST)

केरल में एक दंपति ने कथित तौर पर नशीली दवाओं के प्रभाव में अपनी कार लापरवाही से चलाई और कई ...और पढ़ें

केरल के एक दंपत्ति ने नशे में धुत्त होकर गाड़ी चलाई।(फोटो सोर्स: जागरण)
केरल के एक दंपत्ति ने नशे में धुत्त होकर गाड़ी चलाई।(फोटो सोर्स: जागरण)

HighLights

  1. दंपती के पास से बरामद हुआ पांच ग्राम गांजा
  2. दंपती की पहचान कायमकुलम के रहने वाले अरुण और उसकी पत्नी धनुषा के रूप हुई

पीटीआई, कोट्टायम। केरल के एक दंपत्ति को गांजे के नशे में कार चलाने के आरोप में मंगलवार को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पुलिस के अनुसार, दंपति ने कथित तौर पर नशीली दवाओं के प्रभाव में अपनी कार लापरवाही से चलाई और कई वाहनों को टक्कर मार दी। कार पर लगाम लगाने के लिए प्रशासन को क्रेन का इस्तेमाल करना पड़ा।

दंपती की पहचान कायमकुलम के रहने वाले अरुण और उसकी पत्नी धनुषा के रूप हुई। दोनों आरोपियों को चिंगवनम पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

कार ने कई गाड़ियों का मारी टक्कर

पुलिस ने कहा,"दंपति ने मरियाप्पल्ली से चिंगवनम तक व्यस्त एमसी रोड पर तेज गति से खतरनाक तरीके से कार चलाई। उन्होंने दावा किया कि जैसे ही कार ने वहां से गुजर रहे कई वाहनों को टक्कर मारी। स्थानीय लोगों ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन दंपती ने अपनी गति धीमी नहीं की।"

दंपती के पास से मिले पांच ग्राम गांजा

पुलिस ने आगे जानकारी दी कि जब बार जब कार को रोकने के लिए मजबूर किया गया, तो दंपती गाड़ी से बाहर आने में अनिच्छुक थे। उन्होंने बताया कि पुलिस को उन्हें बाहर निकालने के लिए बल प्रयोग करना पड़ा। पुलिस ने आगे जानकारी दी कि  कहा कि दोनों व्यक्ति नशे में थे और उन्होंने कार से पांच ग्राम गांजा जब्त किया।

यह भी पढ़ें: नाबालिग बेटियों से किया था दुष्कर्म, कोर्ट ने पिता को सुनाई 123 साल की सजा; सात लाख रुपये का लगा जुर्माना

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।