विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

वंदे भारत एक्‍सप्रेस में यात्रा करने वाले लोगों के ल‍िए अच्‍छी खबर, मुफ्त म‍िलेगी ये चीज; रेलवे बोर्ड ने जारी क‍िए न‍िर्देश

Published: Wed, 07 Feb 2024 02:03 PM (IST)

देश में पहली वंदे भारत वाराणसी से दिल्ली के बीच चली थी। इस सुविधा की शुरुआत भी इसी वंदे भारत ...और पढ़ें

वंदे भारत एक्सप्रेस में अगर आप यात्रा करने वाले हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है।
वंदे भारत एक्सप्रेस में अगर आप यात्रा करने वाले हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है।

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। देश की सेमी हाईस्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस में अगर आप यात्रा करने वाले हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। अब आपको ट्रेन में आधा लीटर पानी मुफ्त मिलेगा। इसके लिए यात्री से किसी भी तरह का चार्ज नहीं लिया जाएगा। पानी की आपूर्ति भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आइआरसीटीसी) के जरिए होगी। इसके लिए रेलवे बोर्ड ने निर्देश जारी कर दिया है।

देश में पहली वंदे भारत वाराणसी से दिल्ली के बीच चली थी। इस सुविधा की शुरुआत भी इसी वंदे भारत से की जा रही है। वाराणसी से नई के बीच अभी दो वंदे भारत चल रही हैं, इन दोनों में यात्रियों को अब आधा लीटर पानी निश्शुल्क उपलब्ध कराया जाएगा।

सभी वंद भारत में भी लागू की जाएगी यह व्‍यवस्‍था    

इसके साथ देश की सभी 39 वंदे भारत में भी यह व्यवस्था लागू की जा रही है। अभी तक नाश्ता व पानी की सुविधा का शुल्क यात्री के किराये में जुड़ जाता था। जिसे वह यात्रा से पहले ही भुगतान कर देते थे। लेकिन नए नियमों के मुताबिक आधा लीटर अतिरिक्त पानी की बोतल का शुल्क किराये में नहीं जुड़ेगा।

सीपीआरओ हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि अभी यात्रियों को 500 मिली लीटर पानी की एक बोतल मिल रही है, लेकिन अब एक और रेल नीर पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर (पीडीडब्ल्यू) बोतल यात्रियों को बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के मांग पर परोसी जाएगी। हम यात्री सुविधाओं को बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं। वंदे भारत की यात्रा का अनुभव इससे और बेहतर होगा।

Vande Bharat Express ट्रेन में यात्री के खाने में मिला कॉकरोच, IRCTC ने जवाब में कही ये बात; वायरल हुई तस्वीरें

ज्ञानवापी के तहखाने में पूजा का मामला: हाईकोर्ट में अब 12 को होगी सुनवाई, मुस्लिम पक्ष ने की केस खारिज करने की मांग

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।