Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Ramesh Jarkiholi CD Scandal : महिला ने जारी किया तीसरा वीडियो, जांच में लापरवाही का लगाया आरोप

    आरोप लगाने वाली महिला ने पहली बार यौन उत्पीड़न की शिकायत 13 मार्च को की थी। उसने तब आरोप लगाया था कि वह जरकिहोली के यौन उत्पीड़न का शिकार हुई है। महिला ने दूसरा वीडियो 25 मार्च को जारी किया था।

    By Neel RajputEdited By: Updated: Fri, 26 Mar 2021 11:12 PM (IST)
    Hero Image
    महिला ने पहली बार 13 मार्च को लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप

    बेंगलुरु, आइएएनएस। कर्नाटक के पूर्व मंत्री रमेश जरकिहोली के यौन उत्पीड़न के वीडियो जारी करने वाली महिला ने उनके खिलाफ तीसरा वीडियो क्लिप जारी करते हुए कहा कि वह एक जगह पर छिपी हुई है और अपने वकील जगदीश कुमार के जरिये इस संबंध में शिकायत दर्ज कराएगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आरोप लगाने वाली महिला ने पहली बार यौन उत्पीड़न की शिकायत 13 मार्च को की थी। उसने तब आरोप लगाया था कि वह जरकिहोली के यौन उत्पीड़न का शिकार हुई है। महिला ने दूसरा वीडियो 25 मार्च को जारी किया था। उसने ना सिर्फ सरकारी जांचकर्ताओं पर ठीक से जांच नहीं करने का आरोप लगाया बल्कि कहा कि उसे पूरा भरोसा है कि कर्नाटक कांग्रेस के नेता सिद्दरमैया केआर रमेश कुमार, डीके शिवकुमार उसे न्याय दिलाएंगे।

    यौन उत्पीड़न का दावा करने वाली महिला ने 29 सेकेंड के अपने तीसरे वीडियो में कन्नड़ भाषा में कहा कि पिछले 24 घंटे से वह अपने परिवार की सुरक्षा और अपनी जान की रक्षा के लिए बेहद डरी हुई है। फेसबुक पर जारी वीडियो क्लिप में महिला के वकील केएन जगदीश ने भी सामने आकर कहा कि उनकी मुवक्किल बेंगलुरु के पुलिस कमिश्नर से मिलने को तैयार है।