छत्तीसगढ़: दंतेवाड़ा में मुठभेड़, महिला नक्सली ढेर; 2 लाख का था इनाम
छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में मुठभेड़ में एक महिला नक्सली मारी गई। इसके सिर पर 2 लाख का इनाम था। यह एनकाउंटर सोमवार सुबह 6.30 बजे गीदम पुलिस स्टेशन के तहत गुमालनर गांव के निकट हुआ जब डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड की ओर से नक्सल विरोधी ऑपरेशन चलाया गया।

दंतेवाड़ा, प्रेट्र। छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh)के दंतेवाड़ा जिले (Dantewada district) में सोमवार को मुठभेड़ में एक महिला नक्सली मारी गई। इसपर 2 लाख का इनाम था। यह एनकाउंटर सोमवार सुबह 6.30 बजे गीदम पुलिस स्टेशन (Geedam police station) के अंतर्गत आने वाले गुमालनर (Gumalnar) गांव के निकट हुआ जब डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (DRG) की ओर से नक्सल विरोधी ऑपरेशन चलाया गया। यह जानकारी पुलिस सुपरिटेंडेंट अभिषेक पल्लव ( Abhishek Pallava) ने दी।
मुठभेड़ के बाद जवानों ने मृत महिला नक्सली का शव बरामद किया। घटना स्थल पर जवानों ने 2 हथियार और अन्य सामान बरामद किया है। इलाके में सर्चिंग अभियान तेज कर दिया गया है। रायपुर से 400 किमी की दूरी पर मृत नक्सली महिला की पहचान भैरमगढ़ के पैलवाया निवासी 24 वर्षीय वाइको पेक्को (Vaiko Pekko) के तौर पर की गई। वाइको पेक्को नक्सली प्लाटून नंबर 16 की सदस्य थी। मृतक नक्सली के शव के साथ भारी मात्रा में नक्सली सामग्री बरामद की गई। वहां से पिट्ठू बैग, काली ड्रेस, 2 किलो IED, दवाइयां और अन्य सामान के साथ ही दैनिक उपयोग की चीजें भी मिली हैं।
इससे पहले छत्तीसगढ़ के सुकमा के सिलगेर गांव में पुलिस कैम्प पर नक्सलियों ने गोलीबारी की और ग्रामीणों के साथ मिलकर पुलिस कैंप को जलाने की कोशिश की थी। इसके अलावा सुरक्षाबल पर पत्थर भी बरसाए थ्ज्ञे। ग्रामीणों के बीच छुपे नक्सलियों द्वारा फायरिंग की गई जिसके बाद सुरक्षाबल ने भी फायरिंग की। इसमें तीन ग्रामीणों की जान चली गई थी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।