Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Karnataka: बेंगलुरु में सनसनीखेज वारदात... 33 साल की महिला से सामूहिक दुष्कर्म; तीन गिरफ्तार

    Updated: Fri, 21 Feb 2025 11:33 PM (IST)

    कर्नाटक के सबसे हाईटेक सिटी बेंगलुरु से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। बेंगलुरु के कोरमंगला में एक होटल में 33 वर्षीय महिला से कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया गया है। इसकी जानकारी शुक्रवार को पुलिस ने दी। साथ ही पुलिस ने बताया कि तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और घटना गुरुवार आधी रात के आसपास हुई।

    Hero Image
    बेंगलुरु में 33 साल की महिला से सामूहिक दुष्कर्म (सांकेतिक तस्वीर)

     पीटीआई, बेंगलुरु। कर्नाटक के सबसे हाईटेक सिटी बेंगलुरु से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। बेंगलुरु के कोरमंगला में एक होटल में 33 वर्षीय महिला से कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया गया है। इसकी जानकारी शुक्रवार को पुलिस ने दी। पुलिस ने बताया कि तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और घटना गुरुवार आधी रात के आसपास हुई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    महिला कैटरिंग सेवाओं में काम करती है

    पुलिस ने कहा कि महिला कैटरिंग सेवाओं में काम करती है और कार्यक्रमों में खाना परोसती है। अपनी शिकायत में, पीड़िता ने बताया कि वह शादीशुदा है। उसने तीन लोगों पर दुष्कर्म का आरोप लगाया। उसने बताया कि ज्योति निवास कॉलेज जंक्शन पर इंतजार कर रही थी, तभी लगभग 20 साल के चार लोग उसके पास आए और बातचीत शुरू की।

    पुलिस ने बताया कि उससे दोस्ती करने के बाद उन लड़कों ने उसे एक होटल में डिनर पर बुलाया। रात के खाने के बाद, उन्होंने कथित तौर पर उसके साथ यौन संबंध बनाए और एक निजी होटल की छत पर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

    सभी संदिग्ध दूसरे राज्य के रहने वाले हैं

    एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, उन्होंने महिला को घटना के बारे में किसी को न बताने की धमकी दी और शुक्रवार सुबह करीब छह बजे उसे छोड़ दिया। उन्होंने बताया कि घर पहुंचने के बाद उसने अपने पति को घटना के बारे में बताया और पुलिस को सूचित किया। उन्होंने कहा, सभी संदिग्ध दूसरे राज्य के रहने वाले हैं और होटलों में काम करते हैं।

    एक आरोपी फरार, पुलिस कर रही छापेमारी

    संयुक्त आयुक्त (पूर्व) रमेश बानोथ ने पीटीआई को बताया कि शिकायत के आधार पर, भारतीय न्याय संहिता की धारा 70 (सामूहिक दुष्कर्म) के तहत कोरमंगला पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया है और तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। चौथे आरोपी की भी पहचान कर ली गई है और उसे पकड़ने के प्रयास जारी हैं।

    यह भी पढ़ें- स्कूल जा रही थी 10वीं की छात्रा, तभी सीने में दर्द के बाद हुई बेहोश; डॉक्टर बोले- हार्ट अटैक से जान चली गई