पहले कत्ल, फिर लाश के टुकड़े टुकड़े कर खेत में फेंका, पति की जान लेने पर क्यों बेबस हुई पत्नी?
कर्नाटक के बेलगावी जिले में एक महिला को अपने पति की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। महिला ने दावा किया कि उसने अपनी बेटी को उसके पति के यौन उत्पीड़न के प्रयास से बचाने के लिए अपने पति की हत्या की है। पुलिस के अनुसार यह घटना बेलगावी जिले के चिक्कोडी के पास उमरानी गांव में हुई है।

आईएएनएस, बेलगावी। कर्नाटक के बेलगावी जिले में एक महिला को अपने पति की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। महिला ने दावा किया कि उसने अपनी बेटी को उसके पति के यौन उत्पीड़न के प्रयास से बचाने के लिए अपने पति की हत्या की है। मृतक की पहचान श्रीमंथा इटनाले के रूप में हुई है, जिसकी पत्नी सावित्री पर हत्या का आरोप है।
'पति ने किया बेटी का यौन उत्पड़न का प्रयास'
हत्या की वजह अपनी बेटी से दुष्कर्म करने का प्रयास है। पुलिस के अनुसार यह घटना बेलगावी जिले के चिक्कोडी के पास उमरानी गांव में हुई है। शराबी श्रीमंथा ने अपनी बेटी का यौन उत्पीड़न करने का प्रयास किया तो स्थिति को सहन करने में असमर्थ बेटी की मां सावित्री ने कथित तौर पर इसका विरोध किया और उस पर एक भारी वस्तु से हमला किया, जिससे उसकी मौत हो गई।
सुबूतों को नष्ट करने के लिए उसने शव के टुकड़े-टुकड़े कर दिए और उसे पास के खेत में फेंक दिया। पुलिस जांच में उसने अपराध के लिए किसी बाहरी समूह को दोषी ठहराकर अधिकारियों को गुमराह करने की कोशिश की। सावित्री ने घटनास्थल को साफ किया और हथियार छिपा दिया।
बेटी की सुरक्षा के लिए पति को मार डाला: महिला
ग्रामीणों ने शव को देखा और पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में अपराध स्वीकार करते हुए कहा कि उसने बेटी की सुरक्षा के लिए ऐसा किया था। पुलिस ने सावित्री को हिरासत में ले लिया और आगे की जांच कर रही है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।