Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मध्य प्रदेश: महिला ने पूर्व सहायक जेल अधीक्षक पर शादी के बहाने दुष्कर्म का लगाया आरोप लगाया

    By Pooja SinghEdited By:
    Updated: Fri, 22 Nov 2019 09:38 AM (IST)

    मध्य प्रदेश से एक सरकारी अधिकारी पर यह आरोप लगा है। एक महिला ने पूर्व सहायक जेल अधीक्षक पर शादी के बहाने दुष्कर्म का आरोप लगाया है।

    मध्य प्रदेश: महिला ने पूर्व सहायक जेल अधीक्षक पर शादी के बहाने दुष्कर्म का लगाया आरोप लगाया

    मध्य प्रदेश, एएनआइ। आम तौर पर शादी का झांसा देकर महिलाओं के साथ दुष्कर्म के मामले आते रहते हैं, लेकिन मध्य प्रदेश से एक सरकारी अधिकारी पर यह आरोप लगा है। एक महिला ने पूर्व सहायक जेल अधीक्षक पर शादी के बहाने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस इस पूरे मामले में छानबीन में जुट गई है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पुलिस अधीक्षक (एसपी) अमित सिंह ने कहा कि शादी के बहाने एक महिला गार्ड द्वारा नेताजी सुभाष चंद्र बोस केंद्रीय जेल में पूर्व सहायक जेल अधीक्षक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। मीडिया से बातचीत के दौरान अमित ने कहा कि पूर्व अधीक्षक का नाम प्रशांत चौहान हैं। इन पर आरोप है कि जबलपुर में अपनी पोस्टिंग के दौरान अपनी सहयोगी के साथ शारीरिक संबंध रखे। इस दौरान महिला अपना गर्भपात भी कराया था। इस पूरे मामले पर एफआइआर दर्ज कर ली गई है और जल्द ही पूरे मामले की छानबीन करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार करेंगे। 

    इसके अलावा पीड़ित ने आरोप लगाया है कि अधिकारी ने उसके साथ 2015 से दुष्कर्म करना शुरु किया। इसके बाद जब पीड़ित ने अधिकारी को शादी करने के लिए कहा तो उसने शादी तो 15 नवंबर तक शादी की तारीख तय की गई,लेकिन उन्होंने मेरे साथ शादी करने बजाय किसी और लड़की से शादी कर ली। इसके बाद मजबूर होकर मुझे पुलिस में अपनी शिकायत दर्ज करानी पड़ी। 

    बता दें कि यह ऐसा पहली पहला मामला नहीं है कि किसी महिला ने सराकरी कर्मचारी पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। इससे पहले भी कई ऐसे केस सामने आ चुके हैं। मीटू अभियान के तहत भी ऐसे कई केस सामने आए थे। जिसकी तफ्तीश की जा रही है। 

    देशभर में महिलाओं के साथ दुष्कर्म को रोकने के लिए सरकार की तरफ से कड़े कानून बनाए गए हैं। दुष्कर्म की चपेट में अब पांच साल की बच्ची को भी हैवान नहीं छोड़ते हैं। इसलिए  इस कानून को सख्त बनाया गया है।