Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कौन हैं संजीव कुमार सिंगला, जो बने फ्रांस में भारत के राजदूत; जानिए इजरायल से क्या है कनेक्शन

    By Agency Edited By: Sachin Pandey
    Updated: Mon, 07 Oct 2024 04:19 PM (IST)

    IFS Sanjeev Kumar Singla भारतीय विदेश मंत्रालय ने वरिष्ठ आईएफएस अधिकारी संजीव कुमार सिंगला को फ्रांस में भारत का अगला राजदूत नियुक्त करने की घोषणा की ...और पढ़ें

    Hero Image
    सिंगला वर्तमान में इजरायल में भारत के राजदूत के रूप में कार्यरत हैं। (Photo- X/@rashtrapatibhvn)

    एएनआई, नई दिल्ली। राजनयिक संजीव कुमार सिंगला को फ्रांस में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया गया है। विदेश मंत्रालय ने सोमवार को विज्ञप्ति जारी कर इसकी जानकारी दी। संजीव कुमार सिंगला 1997 बैच के आईएफएस अधिकारी हैं और वर्तमान में इजरायल में भारत के राजदूत के रूप में कार्यरत हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    विदेश मंत्रालय ने एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा, 'संजीव कुमार सिंगला (आईएफएस: 1997), जो वर्तमान में इजरायल में भारत के राजदूत हैं, को फ्रांस में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया गया है। उनके जल्द ही कार्यभार संभालने की उम्मीद है।'

    पीएम मोदी के निजी सचिव रह चुके हैं सिंगला

    इससे पहले संजीव सिंगला को अक्टूबर 2019 में इजरायल में राजदूत नियुक्त किया गया था। इजरायल को लेकर भारत की विदेश नीति को आकार देने में सिंगला का योगदान महत्वपूर्ण माना जाता है। वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के भी करीबी सहयोगी रहे चुके हैं। 2014 में उनके पहली बार प्रधानमंत्री बनने के बाद पांच वर्षों तक वह पीएम मोदी के निजी सचिव रहे थे।