Move to Jagran APP

'भारत जब आजादी के 100 साल का जश्न मनाएगा तो 50 प्रतिशत CA महिलाएं होंगी', राष्ट्रपति मुर्मु ने जताई उम्मीद

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा कि हाल के दिनों में उन्हें बताया गया था कि सीए (चार्टर्ड अकाउंटेंट) परीक्षा उत्तीर्ण करने वालों में लगभग 42 प्रतिशत महिलाएं हैं और उनकी संख्या लगातार बढ़ रही हैं। ऐसे में उम्मीद है कि जब वर्ष 2047 में देश आजादी के 100 साल का जश्न मनाएगा तो 50 प्रतिशत पेशेवर चार्टर्ड अकाउंटेंट महिलाएं होंगी।

By AgencyEdited By: Achyut KumarPublished: Sun, 02 Jul 2023 03:01 AM (IST)Updated: Sun, 02 Jul 2023 03:01 AM (IST)
राष्ट्रपति को उम्मीद, वर्ष 2047 तक 50 प्रतिशत चार्टर्ड अकाउंटेंट होंगी महिलाएं

नई दिल्ली, पीटीआई। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शनिवार को उम्मीद जताई कि 2047 तक देश में कार्यरत 50 प्रतिशत चार्टर्ड अकाउंटेंट महिलाएं होंगी। इंस्टीट्यूट आफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स आफ इंडिया (आइसीएआइ) के 75वें वर्ष के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति ने कहा कि यह सुनिश्चित करने के लिए प्रयास किए जाने चाहिए कि चार्टर्ड अकाउंटेंसी पेशा लोकप्रिय बन जाए और चार्टर्ड अकाउंटेंट आर्थिक सुशासन का आधार स्तंभ बनें।

loksabha election banner

'2047 में 50 प्रतिशत पेशेवर चार्टर्ड अकाउंटेंट महिलाएं होंगी'

राष्ट्रपति मुर्मु ने कहा कि हाल के दिनों में उन्हें बताया गया था कि सीए (चार्टर्ड अकाउंटेंट) परीक्षा उत्तीर्ण करने वालों में लगभग 42 प्रतिशत महिलाएं हैं और उनकी संख्या लगातार बढ़ रही हैं। उम्मीद है कि जब वर्ष 2047 में देश आजादी के 100 साल का जश्न मनाएगा तो 50 प्रतिशत पेशेवर चार्टर्ड अकाउंटेंट महिलाएं होंगी।

'महिलाएं होती हैं कुशल अकाउंटेंट'

राष्ट्रपति ने कहा कि यह सर्वविदित तथ्य है कि महिलाएं आम तौर पर कुशल वित्त प्रबंधक और अकाउंटेंट होती हैं। आइसीएआइ ने इस मौके पर महिलाओं के लिए 'वित्तीय और कर साक्षरता' अभियान भी शुरू किया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.