Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पत्नी ने छोड़ा तो दिव्यांग बच्चों को मार कर खुद लगाई फांसी, थर्रा उठा इलाका

    By Agency Edited By: Jeet Kumar
    Updated: Sun, 17 Aug 2025 02:11 AM (IST)

    केंद्र शासित प्रदेश दादरा एवं नगर हवेली और दमन व दीव में एक व्यक्ति ने अपने दो दिव्यांग बच्चों की हत्या कर दी। बाद में उसने खुद को भी फांसी लगा ली। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार दोपहर समरवर्णी इलाके में अपने किराए के घर में 18 वर्षीय जय और 10 वर्षीय आर्या की रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी और फिर खुद भी फांसी लगा ली।

    Hero Image
    पत्नी ने छोड़ा तो दिव्यांग बच्चों को मार कर खुद लगाई फांसी (सांकेतिक तस्वीर)

     पीटीआई, वलसाड। केंद्र शासित प्रदेश दादरा एवं नगर हवेली और दमन व दीव में एक व्यक्ति ने अपने दो दिव्यांग बच्चों की हत्या कर दी। बाद में उसने खुद को भी फांसी लगा ली।

    पहले बच्चों को मारा फिर खुद कर ली आत्महत्या

    सिलवासा पुलिस स्टेशन के सब इंस्पेक्टर अनिल टीके ने बताया कि सुनील भाकरे ने शुक्रवार दोपहर समरवर्णी इलाके में अपने किराए के घर में 18 वर्षीय जय और 10 वर्षीय आर्या की रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी और फिर खुद भी फांसी लगा ली।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दोनों बच्चों को जहर दिया

    अधिकारी ने कहा कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि व्यक्ति ने पहले अपने दोनों बच्चों को जहर दिया और फिर उनका गला घोंट दिया। उसकी पत्नी लगभग दो हफ्ते पहले उसे छोड़कर चली गई थी।

    उसे अपने बच्चों की देखभाल करनी थी। इस कारण उसने यह कदम उठाया। परिवार मुंबई के पास रायगढ़ का रहने वाला है। वह पिछले दो दशकों से सिलवासा में रह रहा था।

    महिला ने बेटी के साथ नदी में कूदकर दी जान

    एक महिला ने अपनी तीन वर्षीय बेटी के साथ अहमदाबाद के साबरमती नदी में कूदकर आत्महत्या कर ली। महिला तो तत्काल डूब गई, लेकिन बच्ची को जीवित बचा लिया गया था।

    शुक्रवार रात इलाज के दौरान उसकी भी मृत्यु हो गई। महिला का नाम ¨पकी रावत है। वह शहर के उस्मानपुरा क्षेत्र के पास शाम के समय अपनी बेटी के साथ नदी में कूद गई।