WhatsApp Group और Community में क्या है अंतर, नहीं पता तो पढ़ लीजिए
अमूमन हर स्मार्टफोन यूजर इस एप का इस्तेमाल करते हैं। व्हाट्सएप की ओर से इस एप पर कम्युनिटी (Community) और ग्रुप (Group) बनाने की भी सुविधा है। आइए आज जानते हैं कि इन दोनों फीचर्स में क्या अंतर है।

नई दिल्ली, जेएनएन। सोशल मीडिया की दुनिया में सबसे अधिक इस्तेमाल होने वाले एप की सूची में वाह्टसएप (WhatsApp) का नाम सबसे प्रमुख है। मैसेजिंग के लिए लोग इस एप का सबसे अधिक इस्तेमाल करते हैं। अमूमन हर स्मार्टफोन यूजर इस एप का इस्तेमाल करते हैं। व्हाट्सएप की ओर से इस एप पर कम्युनिटी (Community) और ग्रुप (Group) बनाने की भी सुविधा है।
हालांकि, काफी कम लोगों को पता है कि आखिर इस दोनो फीचर्स में क्या अंतर है। अगर आपको भी दोनों के बीच अंतर मालूम नहीं है तो आइए आज हम आपको बताते हैं। व्हाट्सएप ने हाल ही में कम्युनिटी नामक एक नई फीचर शुरू की थी, जो उपयोगकर्ताओं को एक समुदाय बनाने के लिए 50 व्हाट्सएप समूहों को एक साथ जोड़ने की सुविधा देती है।
जानें क्या है व्हाट्सएप कम्युनिटी फीचर
व्हाट्सएप कम्युनिटी एक नई सुविधा है। इसके माध्यम से कई समूहों (Groups) को जोड़कर आपस में संचार करने में मदद मिलती है। इस फीचर के माध्यम से स्कूल, कॉलेज और आस-पड़ोस के समूह शामिल किये जा सकते हैं। इसमें कई ग्रुप एक साथ जुड़े रहते हैं। वहीं, यदि आप किसी ग्रुप को छोड़ देते हैं, तब भी आप कम्युनिटी का हिस्सा बने रहते हैं।
जानें क्या है व्हाट्सएप ग्रुप
व्हाट्सएप ग्रुप कम्यूनिटी की तुलना में छोटा होता है। यानि यह केवल एक समूह (Group) होता है, जिसमें कई सदस्य शामिल होते हैं। इसमें भी एडमिन होते हैं। ग्रुप में किसी भी व्यक्ति को जोड़ने का काम एडमिन ही करते हैं और यह एक से अधिक हो सकते हैं। यदि कोई व्यक्ति ग्रुप छोड़ देता है, तो वह दोबारा एडमिन के माध्यम से ही जुड़ सकता है।
आइये व्हाट्सएप कम्युनिटी और व्हाट्सएप ग्रुप के अंतर को समझें--
-- व्हाट्सएप कम्युनिटी- WhatsApp कम्युनिटी 50 समूहों का एक बड़ा ग्रुप है। यहां आप अलग-अलग चैट में शामिल हो सकते हैं।
-- व्हाट्सएप ग्रुप- व्हाट्सएप ग्रुप में सिर्फ एक ग्रुप में ही आप एक चैट में शामिल होते हैं। यहां आप एक ही चैट में शामिल हो सकते हैं।
-- व्हाट्सएप कम्युनिटी- यहां आप एक बार में 50 ग्रुप को एक साथ जोड़ सकते हैं। इसकी अधिकतम सीमा 50 ग्रुप की है।
-- व्हाट्सएप ग्रुप- व्हाट्सएप ग्रुप में केवल एक ही ग्रुप को जोड़ा जा सकता है।
-- व्हाट्सएप कम्युनिटी- कम्युनिटी में एडमिन सभी को एक साथ जानकारी साझा कर सकता है।
-- व्हाट्सएप ग्रुप- यहां ग्रुप एडमिन जानकारी को केवल ग्रुप के सदस्यों के साथ ही साझा कर सकता है।
-- व्हाट्सएप कम्युनिटी- कोई भी व्यक्ति कम्युनिटी ग्रुप बना सकता है। हालांकि, इसके लिए एडमिन को शामिल होने के अनुरोधों को स्वीकार करने की आवश्यकता होती है।
-- व्हाट्सएप ग्रुप- व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ने के लिए ज्वाइनिंग रिक्वेस्ट की जरूरत नहीं पड़ती है। बल्कि, एडमिन किसी भी व्यक्ति को सीधा ग्रुप में जोड़ सकता है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।