Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Indian Railways: भारतीय रेलवे में Mail, Express, Superfast और Passenger ट्रेन में क्या होता है फर्क?

    By Jagran NewsEdited By: Devshanker Chovdhary
    Updated: Fri, 21 Apr 2023 06:02 PM (IST)

    भारतीय रेल नेटवर्क एशिया का सबसे बड़ा रेल यातायात नेटवर्क है। इनमें Mail Express Superfast और Passenger ट्रेनें शामिल होती हैं। क्या आप जानते हैं कि रेलवे में इन ट्रेनों को यह नाम क्यों दिया गया है और इनका क्या मतलब है? File Photo

    Hero Image
    भारतीय रेलवे में Mail, Express, Superfast और Passenger ट्रेन में क्या होता है फर्क?

    नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। भारतीय रेल नेटवर्क एशिया का सबसे बड़ा रेल यातायात नेटवर्क है। वहीं, दुनिया में भारतीय रेल नेटवर्क चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क है। रेलवे की ओर से रोजाना हजारों की संख्या में ट्रेनों का संचालन किया जाता है। इनमें Mail, Express, Superfast और Passenger ट्रेनें शामिल होती हैं, जिनके माध्यम से बड़ी संख्या में यात्री अपनी-अपनी मंजिलों तक पहुंचते हैं। क्या आप जानते हैं कि रेलवे में इन ट्रेनों को यह नाम क्यों दिया गया है और इनका क्या मतलब है?

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    क्या होती है मेल ट्रेन?

    भारतीय रेलवे में पुराने समय में चलने वाली ट्रेनों में एक डाक डिब्बे को भी जोड़ा जाता था, जिसे रेल मेल सर्विस के नाम से जानते थे। इसके माध्यम से दूर इलाकों में डाक को पहुंचाया जाता था। वहीं, इस डिब्बे का रंग लाल होता था। ऐसे में उन गाड़ियों को मेल कहा जाता था, उदाहरण के तौर पर कालका मेल। हालांकि, समय के साथ इस डिब्बे को हटा दिया गया है और सामान्य डिब्बों में ही डाक भेजे जाने लगे। ट्रेनों से डिब्बा हटने के बाद भी आज ट्रेनों को मेल ही कहा जाता है।

    क्या होती है Express ट्रेन?

    एक्सप्रेस ट्रेन, मेल ट्रेन की तरह होती है। हालांकि, इसके स्टॉप अधिक होते हैं। वहीं, इसमें जरूत के हिसाब से मेल डिब्बे को जोड़ा जा सकता है। भारतीय रेलव ने एक्सप्रेस ट्रेनों की औसत रफ्तार 40 किलोमीटर प्रतिघंटा तय कर रखी है। रूट के हिसाब से अलग-अलग ट्रेनों की अधिकतम रफ्तार तय है।

    क्या होती है सुपरफास्ट ट्रेन?

    सुपरफास्ट ट्रेन, एक्सप्रेस ट्रेन की तरह होती है और इसकी औसत रफ्तार 55 किमी प्रतिघंटा होती है। अन्य ट्रेनों की तुलना में इसमें यात्रा करने के लिए आपको अतिरिक्त चार्ज देना होगा।

    क्या होती है पैसेंजर ट्रेन?

    पैसेंजर ट्रेन को लोकल रूट पर चलाया जाता है, जहां यह छोटे-छोटे स्टेशनों पर रुकते हुए जाती है। इसके किराये की बात करें, तो अन्य ट्रेनों की तुलना में इसका किराया कम होता है। वहीं, इसके स्टॉप अधिक होते हैं। ऐसे में यह समय की अधिक खपत करती है।

    क्या होती है सुपरफास्ट पैसेंजर?

    भारतीय रेलवे में कुछ ट्रेनें सुपरफास्ट पैसेंजर हैं। इन ट्रेनों का किराया पैसेंजर ट्रेनों की तरह ही है। हालांकि, इन ट्रेनों के स्टॉप कम होते हैं। साथ ही इसकी रफ्तार भी पैसेंजर ट्रेन की तुलना में अधिक होती है। यही वजह है कि कई यात्री सुपरफास्ट ट्रेन से सफर को तवज्जों देते हैं।