Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Crowdfunding: देश के नाम दान मांग रही कांग्रेस, आखिर क्या होती है क्राउडफंडिंग; पढ़ें सब कुछ

    By Mahen KhannaEdited By: Mahen Khanna
    Updated: Mon, 18 Dec 2023 02:06 PM (IST)

    What is Crowdfunding विभिन्न राज्यों में अपनी पार्टी को ताकतवर बनाने और प्रचार अभियान को धार देने के लिए कांग्रेस ने अब ऑनलाइन चंदा जुटाने का काम शुरू कर दिया है। ऑनलाइन चंदा जुटाने के लिए कांग्रेस ने देश के लिए दान नाम से एक अभियान शुरू किया है। आखिर ये क्राउडफंडिंग क्या है और कांग्रेस इसका क्या करेगी आइए इसके बारे में जानें।

    Hero Image
    What is Crowdfunding क्राउडफंडिंग क्या है जानें।

    जागरण डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। What is Crowdfunding तीन राज्यों के विधानसभा चुनाव में बुरी तरह हारने के बाद कांग्रेस पार्टी अभी से लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों में जुट गई है। विभिन्न राज्यों में अपनी पार्टी को ताकतवर बनाने और प्रचार अभियान को धार देने के लिए कांग्रेस ने अब ऑनलाइन चंदा जुटाने का काम शुरू कर दिया है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ऑनलाइन चंदा जुटाने के लिए कांग्रेस ने 'देश के लिए दान' नाम से एक अभियान शुरू किया है। 

    ये होगी कांग्रेस की टैगलाइन

    ऑनलाइल चंदा जुटाने के लिए कांग्रेस ने एक टैगलाइन भी दी है। इसमें कहा गया है, बेहतर देश के लिए कांग्रेस को आपकी जरूरत है, भारत को आपकी जरूरत है। 

    कांग्रेस का कहना है कि ये आजाद भारत का सबसे बड़ा क्राउडफंडिग अभियान है। आखिर ये क्राउडफंडिंग क्या है और कांग्रेस इसका क्या करगे, आइए इसके बारे में जानें।

    क्या होती है क्राउडफंडिंग

    • जब कोई व्यक्ति या संगठन किसी प्रोजेक्ट, बिजनेस या किसी समाजिक काम के लिए आम लोगों से छोटी-छोटी राशि जुटाता है तो उसे क्राउडफंडिंग कहा जाता है। इसके लिए कोई क्राउडफंडिंग वेबसाइट, एप या कोई और सोशल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया जाता है।
    • इस अभियान में पैसे जुटाने वाला व्यक्ति या संस्था अपने निवेशकों को इसकी वजह भी बताता है और इसमें कैसे योगदान दिया जा सकता है, इसके बारे में बताता है।
    • जब कभी कोई प्राकृतिक आपदा या जब कोई महंगे मेडिकल खर्च को वहन करने में असमर्थ होता है, तब भी क्राउडफंडिंग का इस्तेमाल किया जाता है। 

    क्राउडफंडिंग में क्या नियम हैं?

    क्राउडफंडिंग में कई नियम भी होते हैं। इसमें किसको फंड करने की अनुमति है और कौन कितना फंड कर सकता है, इस पर भी गाइडलाइन बनाई जाती है।

    एक तीर से दो निशाने साधना चाहती है कांग्रेस 

    कांग्रेस पार्टी क्राउडफंडिंग से एक तीर से दो निशाने साधना चाहती है। दरअसल, कांग्रेस एक तो इससे पार्टी चलाने के लिए पैसे तो जुटाएगी ही, इसी के साथ पार्टी लोगों से भी जुड़ाव बनाने की कोशिश करेगी। 

    पार्टी 18 से 28 तक ऑनलाइन फंड जुटाएगी और इसके बाद जमीनी अभियान शुरू किया जाएगा। पार्टी 28 दिसंबर को अपने स्थापना दिवस के बाद कार्यकर्ताओं को घर-घर भेजकर दान मांगेगी। कांग्रेस ने हर बूथ से 10 घरों को टारगेट करते हुए हर घर से कम से कम 138 रुपये दान पाने का सोचा है।

    comedy show banner
    comedy show banner