Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लोगों को पसंद आ रही मुंबई-गांधीनगर वंदे भारत ट्रेन, पहले कॉमर्शियल रन में 96 फीसद से अधिक सीटों की बुकिंग

    By AgencyEdited By: Krishna Bihari Singh
    Updated: Sat, 01 Oct 2022 06:21 PM (IST)

    गांधीनगर और मुंबई के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन लोगों को पसंद आ रही है। इस ट्रेन की 96 फीसद से अधिक सीटें शनिवार को मुंबई और गांधीनगर स्टेशनों के बीच अपने पहले व्यावसायिक रन के दौरान बुक हो गईं।

    Hero Image
    गांधीनगर और मुंबई के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन लोगों को भाने लगी है।

    मुंबई, पीटीआइ। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने गांधीनगर और मुंबई के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के नए वर्जन को शुक्रवार को हरी झंडी दिखायी। लोग भी इस ट्रेन में दिलचस्‍पी दिखाने लगे हैं। पश्चिम रेलवे (Western Railway, WR) के एक अधिकारी ने बताया कि वंदे भारत एक्सप्रेस की 96 फीसद से अधिक सीटें शनिवार को मुंबई और गांधीनगर स्टेशनों के बीच अपने पहले व्यावसायिक रन के दौरान बुक हो गईं। इस ट्रेन की बुकिंग गुरुवार को ही शुरू हो गई थी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    चेयर कार में 96.37 फीसद सीटें बुक

    समाचार एजेंसी पीटीआइ की रिपोर्ट के मुताबिक पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) सुमित ठाकुर ने कहा कि वंदे भारत ट्रेन में कुल 1,123 सीटों में से 1,086 सीटें मुंबई और गांधीनगर स्टेशनों के बीच बुक की गईं। यानी इस ट्रेन की 96.70 फीसद सीटें बुक की गईं। उन्होंने कहा कि मुंबई और गांधीनगर के बीच पहली खेप के दौरान एग्जीक्यूटिव चेयर कार की सभी सीटें और ट्रेन की चेयर कार में 96.37 फीसद सीटें बुक की गईं।

    एग्जीक्यूटिव चेयर कार की सभी सीटें बुक

    पश्चिम रेलवे (Western Railway, WR) की ओर से साझा की गई जानकारी के मुताबिक वंदे भारत ट्रेन में 1,123 सीटें हैं, जिसमें एक्जीक्यूटिव चेयर कार में 104 सीटें और चेयर कार में 1,019 सीटें शामिल हैं। इन सीटों में से एग्जीक्यूटिव चेयर कार में सभी 104 और चेयर कार में 982 सीटें बुक थीं। रविवार को छोड़कर यह ट्रेन हफ्ते में छह दिन चलेगी। शुक्रवार को अहमदाबाद और मुंबई स्टेशनों के बीच ट्रेन के पहले रन के दौरान 313 यात्रियों ने इससे यात्रा की।

    इतना करना होगा भुगतान 

    यह तीसरी वंदे भारत एक्सप्रेस है जो महाराष्ट्र और गुजरात की राजधानी शहरों को जोड़ती है। पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन नई दिल्ली-वाराणसी रूट पर शुरू की गई थी, जबकि दूसरी नई दिल्ली और माता वैष्णो देवी कटरा रूट पर शुरू की गई थी। गांधीनगर मुंबई सेंट्रल यात्रा के लिए यात्रियों को चेयर कार टिकट के लिए 1,275 रुपये जबकि एग्जीक्यूटिव चेयर कार के टिकट के लिए 2,455 रुपये का भुगतान करना होगा। मुंबई सेंट्रल-गांधीनगर के लिए चेयर कार के टिकट की कीमत 1,440 रुपये जबकि एग्जीक्यूटिव चेयर कार के टिकट की कीमत 2,650 रुपये होगी।  

    यह भी पढ़ें- Vande Bharat Express: आवागमन और परिवहन के साधन से विकास का द्वार बनता पश्चिम भारत

    यह भी पढ़ें- Vande Bharat Express: देश को आज मिलेगी तीसरी वंदे भारत ट्रेन, स्वदेशी हाई स्पीड ट्रेन में सुरक्षा और सुविधाओं पर खास जोर