विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Weather Updates Today: बारिश ने बदला मौसम का मिजाज, दिल्ली समेत इन राज्यों में गिरा पारा; पढ़ें देशभर के मौसम का हाल

Published: Tue, 04 Feb 2025 10:06 AM (GMT+05:30)

Weather Updates Today मौसम विभाग ने अनुमान जाहिर किया है कि 4 और 5 फरवरी को उत्तर भारत के कुछ ...और पढ़ें

Weather Updates Today: उत्तर भारत के कई राज्यों में आज बारिश की आशंका।(फोटो सोर्स: जागरण)
Weather Updates Today: उत्तर भारत के कई राज्यों में आज बारिश की आशंका।(फोटो सोर्स: जागरण)

HighLights

  1. दिल्ली, पंजाब सहित कई राज्यों में आज बारिश का अलर्ट
  2. पहाड़ी राज्यों के कई इलाकों में आज बर्फबारी की उम्मीद

 एएनआई, नई दिल्ली। Weather Updates Today।  बसंत के आगमन के साथ ही देशभर में मौसम करवट ले रहा है। पश्चिमी विक्षोभ की वजह से कई शहरों में बारिश की आशंका जताई गई है। दिल्ली-एनसीआर में आज सुबह (4 फरवरी) हल्की बारिश भी हुई।

IMD ने अनुमान जाहिर किया है कि 4 और 5 फरवरी को उत्तर भारत के कुछ राज्यों में तेज हवा के साथ आंधी-तूफान भी चल सकती है। ईएमडी ने अनुमान जाहिर किया है कि 4 और 5 फरवरी को उत्तर भारत के कुछ राज्यों में तेज हवा के साथ आंधी-तूफान भी चल सकती है। बारिश की वजह से न्यूनतम तापमान में गिरावट आ सकती है।

बात करें राष्ट्रीय राजधानी की तो 4 और 5 फरवरी को तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश की आशंका जताई गई है। मंगलवार और बुधवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे। उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भी 4 और 5 फरवरी को बारिश हो सकती है।

पहाड़ी इलाकों में आज भी बर्फबारी की उम्मीद

पहाड़ी राज्यों की बात करें तो आज जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी का अनुमान है।  घाटी के अधिकांश इलाकों में ताजा बर्फबारी व बारिश की संभावना जताई है।  

मौसम विभाग ने अगले चौबीस घंटों के दौरान घाटी में मौसम के मिजाज तीखे बने रहेंगे और इस बीच अधिकांश इलाकों में ताजा बर्फबारी व बारिश की संभावना जताई है। हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में आज बर्फबारी की उम्मीद जताई गई है।

यह भी पढ़ें: जम्मू- कश्मीर में आज से फिर बिगड़ेगा मौसम, बारिश और बर्फबारी की संभावना; पढ़ें लेटेस्ट अपडेट

देश के 13 राज्यों में आज घने कोहरे का अलर्ट 

मौसम विभाग ने मंगलवार को 13 राज्यों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और केरल में बारिश की संभावना है।

पंजाब में धुंध का यलो अलर्ट जारी

राजस्थान में जयपुर, बीकानेर संभाग के 13 जिलों में बादल छा सकते हैं। कहीं-कहीं देर शाम को हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। इसके चलते मौसम विभाग ने आज (सोमवार को) प्रदेश में बारिश का अलर्ट जारी किया है। 14 जिलों में बारिश हो सकती है। इसके अलावा  पंजाब में धुंध को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

पंजाब के कई इलाकों में विजिबिलिटी 50 मीटर से कम रह सकती है। मौसम विभाग के अनुसार आज नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है। जिससे भी मौसम में बढ़ा बदलाव देखने को मिलेगा।

यह भी पढ़ें: Haryana Mausam: हरियाणा में आज से 3 दिन तक होगी बारिश, पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से बदलेगा मौसम

बिहार में मौसम शुष्क

 बिहार के 5 जिलों में आज घने कोहरे का यलो अलर्ट है। हल्के से मध्यम गति की पछुआ भी हवा चलेगी। अगले 5 दिनों तक प्रदेश में मौसम शुष्क, आसमान साफ और अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक बने रहने की संभावना है। सुबह के समय हिमालय की तराई वाले जिलों में कोहरा छाया रहेगा।

यह भी पढ़ें: Bihar Weather Today: बिहार में 8 फरवरी से फिर बढ़ने वाली हैं मुश्किलें, मौसम विभाग के अनुमान ने बढ़ाई टेंशन

यह भी पढ़ेंUP Weather Update: यूपी में ठंड की वापसी, कई शहरों में बूंदाबांदी से बदला मौसम; पढ़ें IMD का लेटेस्ट अपडेट