विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Haryana Mausam: हरियाणा में आज से 3 दिन तक होगी बारिश, पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से बदलेगा मौसम

Published: Tue, 04 Feb 2025 08:23 AM (IST)

Haryana Weather Update Today हरियाणा में मौसम में बदलाव हो रहा है। मौसम विभाग ने तीन दिनों तक बारिश की ...और पढ़ें

हरियाणा में सुबह छाया कोहरा, आज से वर्षा के आसार (फाइल फोटो)
हरियाणा में सुबह छाया कोहरा, आज से वर्षा के आसार (फाइल फोटो)

HighLights

  1. वर्षा होने से दिन के तापमान में गिरावट होने की संभावना
  2. अधिकतम क्षेत्र में बूंदाबांदी के अलावा मध्यम वर्षा होने के आसार

जागरण संवाददाता, हिसार। Haryana Weather News मौसम में तेजी से परिवर्तन हो रहा है। सोमवार को सुबह के समय कोहरा छाया रहा। इससे वाहनों की रफ्तार कम रही। अब मंगलवार से तीन दिन तक वर्षा होने के आसार है। मौसम विज्ञानियों ने वर्षा होने से दिन के तापमान में गिरावट होने की संभावना व्यक्त की है। वहीं दिन के समय धूप खिलने के कारण दिन का तापमान 20 डिग्री के आस पास चल रहा है।

पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम में बदलाव

भारत मौसम विज्ञान विभाग की तरफ से मौसम में बदलाव की संभावना व्यक्त की हुई है। इसका मुख्य कारण पश्चिमी विक्षोभ का एक्टिव होना है। अरब सागर से आने वाली नमी वाली हवाओं के चलते तीन फरवरी रात से मौसम में बदलाव होना शुरू होगा और पांच फरवरी तक वर्षा की संभावना बनी हुई है।

प्रदेश के अधिकतम क्षेत्र में बूंदाबांदी के अलावा मध्यम वर्षा होने की संभावना है। मौसम विज्ञानियों की मानें तो दिन के समय धूप खिलने से अभी 20 डिग्री के आस पास अधिकतम तापमान चल रहा है। वहीं वर्षा से यह तापमान कम होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें- जम्मू- कश्मीर में आज से फिर बिगड़ेगा मौसम, बारिश और बर्फबारी की संभावना; पढ़ें लेटेस्ट अपडेट

प्रदेश में तापमान

स्थान न्यूनतम अधिकतम
अंबाला 11 20.2
गुरुग्राम 9.5 22.7
हिसार 8.2 19.8
करनाल 8.8 19.2
कुरुक्षेत्र 9.7 19.3
नारनौल 5.8 21
पानीपत 8.8 20.2
रोहतक 8.7 20.5

कोहरे के कारण ट्राले से टक्कर के बाद ऑल्टो में लगी आग

वहीं, गुरुग्राम के पटौदी रोड पर ढोरका मोड़ के पास शनिवार रात 11 बजे हादसे में एक महिला की मौत हो गई। हादसे में उसका पति बाल-बाल बच गया। दोनों शनिवार रात गुरुग्राम से मूवी देखकर आल्टो कार से वापस घर जा रहे थे। रास्ते में ढोरका मोड़ के पास कोहरे के कारण उनकी कार पीछे से एक ट्राले से टकरा गई।

इससे आल्टो कार में आग लग गई। पति फौरन कार से बाहर निकला और पत्नी को निकालने की कोशिश की, लेकिन कार का दरवाजा लाक होने से पत्नी अंदर फंसी रह गई। आग की लपटों में पत्नी जिंदा जल गई। महिला की पहचान 21 वर्षीय झुंडसराय की नीलू के रूप में की गई।

महिला का मायका उत्तर प्रदेश के कासगंज के मलिकपुर गांव में है। पति पवन ने पुलिस को बताया कि वह और उनकी पत्नी नीलू शनिवार शाम को गुरुग्राम में मूवी देखने गए थे। रात 11 बजे वह आल्टो कार से वापस घर जा रहे थे।

यह भी पढ़ें- Himachal Mausam: हिमाचल में आज और कल बारिश-बर्फबारी के आसार, इन जिलों में शीतलहर की चेतावनी