Weather Updates: पश्चिमी विक्षोभ के चलते उत्तर भारत में बदलेगा मौसम का मिजाज, बढ़ेगा तापमान
Weather Updates Today पश्चिमी विक्षोभ के चलते उत्तर भारत में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के आगे बढ़ने के बाद एक बार फिर तापमान में गिरावट होने लगेगी।
नई दिल्ली, जेएनएन। उत्तर भारत में एक बार फिर मौसम का मिजाज (Weather Updates Today) बदल सकता है। दरअसल, रविवार को पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में प्रवेश करने की संभावना है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक इस पश्चिमी विक्षोभ के असर से हवाओं का रुख बदलकर दक्षिण-पूर्वी होने के आसार हैं। इससे हवाओं के साथ नमी आने लगेगी जिसके चलते दिन-रात के तापमान में बढ़ोतरी होने लगेगी। वहीं, पश्चिमी विक्षोभ के आगे बढ़ने के बाद एक बार फिर तापमान में गिरावट होने लगेगी।
आइएमडी के मुताबिक, उत्तर पश्चिमी भारत में शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 22.5 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 8.2 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, हवा में नमी का स्तर 32 से 95 फीसदी तक रिकार्ड किया गया। दोपहर में ज्यादातर इलाको में अच्छी धूप खिल रही है।
उत्तराखंड में हल्की बारिश के आसार
उत्तराखंड में अभी मौसम साफ है। खिली धूप से मौसम में राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार उच्च हिमालय में बर्फबारी के आसार है, जबकि कुछ पहाड़ी इलाकों में हल्की बारिश के आसार हैं।
इसके अलावा तमिलनाडु के दक्षिणी तटीय इलाकों, हिमालयी क्षेत्र, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी हल्की बारिश का अनुमान जताया गया है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।