Weather Update: दिल्ली में आज 1.9 डिग्री पर गिरा पारा, बठिंडा में विजिबिलिटी शून्य, जानें दूसरे राज्यों का हाल
Weather Update Today राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई शहरों में आज कोहरा छाया रहा। शीतलहर के चलते लोग बाहर निकलने से भी घबराते दिखे। दिल्ली में आज पारा 2 से भी नीचे लुढ़का तो विजिबिलिटी भी कम रही। आइए जानें बाकी राज्यों का हाल..

नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। Weather Update Today देश की राजधानी दिल्ली हो या पंजाब तमाम उत्तर भारत के राज्यों में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। शीतलहर और कोहरे के चलते लोग बाहर निकलने से भी घबराते दिख रहे हैं। शीतलहर और ठंड के कारण दिल्ली में आज पारा काफी नीचे लुढ़का है। आईएमडी (IMD) के अनुसार सफदरजंग में आज सुबह 6 बजे न्यूनतम तापमान 1.9 डिग्री रहा तो वहीं कोहरे की वजह से यहां विजिबिलिटी 25 मीटर रही। यूपी-बिहार और पंजाब का हाल भी आज ऐसा ही दिखा। आइए जानें दूसरे राज्यों का हाल...
Delhi-UP Weather Forecast दिल्ली-यूपी और बाकी राज्यों में पारा गिरा
उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में चल रही शीतलहर के बीच, दिल्ली के पालम में न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं, IMD के अनुसार हरियाणा के नारनौल में आज न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री रहा। पंजाब के लुधियाना में तापमान 6.8 रहा और यूपी के लखनऊ में 4.5, वाराणसी में 3.5 तो गोरखपुर में 6.8 रहा। वहीं, बिहार के गया में 3.7 तो पटना में 6.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।
कोहरे के चलते कई जगह विजिबिलिटी 0
पंजाब, हरियाणा, यूपी और दिल्ली के अधिकांश स्थानों में आज घना कोहरा देखा गया। कोहरे के कारण विजिबिलिटी भी कई जगह 0 तक रही। पंजाब के बठिंडा में जहां विजिबिलिटी 0 रही तो दिल्ली के सफदरजंग में सुबह 25 मीटर विजिबिलिटी रही। IMD के अनुसार आज बिहार के भागलपुर में 25 मीटर, सुपौल और पटना में 50-50 मीटर और उत्तर-पश्चिम राजस्थान के गंगानगर में 25 मीटर दृश्यता रही।
मुख्य शहरों की विजिबिलिटी (मीटर में)
- बठिंडा में 0
- अमृतसर और पटियाला 25
- हरियाणा के अंबाला, भिवानी में 25
- दिल्ली के सफदरजंग और रिज में 25, पालम में 50
- यूपी के आगरा में 0, वाराणसी, फुर्सतगंज में 25, मेरठ, लखनऊ और बहराइच में 50
- बिहार के गया और पटना में 50
- यूपी के बरेली में 50
यह भी पढ़ें - Weather Fog Update: घने कोहरे के चलते Delhi-UP समेत कई राज्यों में दृश्यता जीरो, हाइवे पर लाइट जलाकर चले वाहन
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।