विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Weather Today: पहाड़ों पर बर्फबारी से मैदानों में बढ़ने लगी ठंड, दिल्ली-NCR में गिरेगा पारा; इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

By Mahen KhannaEdited By: Mahen Khanna
Published: Sun, 17 Dec 2023 08:43 AM (IST)

Weather Update Today पहाड़ों पर बर्फबारी के चलते दिल्ली-एनसीआर में पारा गिरने लगा है। राजधानी दिल्ली में ठंडी हवाओं के ...और पढ़ें

Weather Update Today ठंड का सितम जारी है।
Weather Update Today ठंड का सितम जारी है।

जागरण डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Weather Update Today पहाड़ों पर लगातार पड़ रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों पर दिखने लगा है। दिल्ली-एनसीआर से लेकर यूपी, पंजाब और हरियाणा में अब ठिठुरण बढ़ने लगी है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दो दिनों में ठंड और बढ़ सकती है।

दिल्ली-NCR में बढ़ेगी ठंडक

राजधानी दिल्ली में ठंडी हवाओं के चलते कंपकंपी बढ़ गई है। पहाड़ों की ठंड नीचे आने की वजह से मैदानी इलाकों में पारा गिरने लगा है। आईएमडी (IMD) के अनुसार, आने वाले दिनों में दिल्ली में न्यूनतम पारा 5 डिग्री तो अधिकतम पारा 23 डिग्री तक जा सकता है।

यह भी पढ़ें- Delhi Pollution: दिल्ली में कोहरे के साथ-साथ बढ़ रहा प्रदूषण, NCR में ठंड ने बढ़ाई मुसीबत, AQI 400 के पार

पंजाब-हरियाणा में शीतलहर, छाएगा घना कोहरा

पंजाब और हरियाणा में शीतलहर के चलते ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में दोनों राज्यों में कोहरा और छाने की उम्मीद है। 

Punjab Weather: राज्‍य में सर्दी का सितम जारी, अभी और सताएगी ठंड; शीतलहर के चलते घरों में कैद हुए लोग, पढ़ें मौसम का पूरा अपडेट

Haryana Weather: मौसम में लगातार बढ़ रही ठिठुरन, शिमला से भी ठंडा रहा हरियाणा का ये जिला; नीचे लुढ़का न्‍यूनतम तापमान

बिहार-यूपी में भी लुढ़का पारा

बिहार में भी ठंड़ी हवाओं के चलते ठंड में इजाफा देखने को मिल रहा है। सुबह और शाम में तो शीतलहर चलती महसूस होती है। यही हाल यूपी का है और यहां कोहरा छाने से लोगों की परेशानियां बढ़ने लगी है।

Weather Update: पहाड़ी क्षेत्रों पर बर्फबारी से 24 घंटे में बदला मौसम, आगरा में बढ़ गई सर्दी, इस दिन बारिश के आसार

इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण भारत के कई हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना है। केरल, तमिलनाडु के कई इलाकों में बारिश से पारा भी गिरेगा। तमिलनाडु में तो बारिश का ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है।