विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Punjab Weather: राज्‍य में सर्दी का सितम जारी, अभी और सताएगी ठंड; शीतलहर के चलते घरों में कैद हुए लोग, पढ़ें मौसम का पूरा अपडेट

By Jagran NewsEdited By: Himani Sharma
Published: Sun, 17 Dec 2023 07:39 AM (IST)

Punjab Weather राज्‍य में सर्दी का सितम अभी जारी है। तापमान में गिरावट आने से शहरवासी ठिठुरने लगे हैं। वहीं ...और पढ़ें

राज्‍य में सर्दी का सितम जारी, अभी और सताएगी ठंड
राज्‍य में सर्दी का सितम जारी, अभी और सताएगी ठंड

HighLights

  1. आज भी दिन में धूप खिलने के साथ-साथ घनी धुंध छाने रहने की संभावना बनी हुई है।
  2. तापमान में गिरावट आने से शहरवासी ठिठुरने लगे हैं।
  3. कई राज्‍यों में कोहरे को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है।

डिजिटल डेस्‍क, चंडीगढ़। Punjab Weather Update Today: पहाड़ी इलाकों में हो रही बारिश का असर मैदानी इलाकों पर भी दिखाई दे रहा है। पंजाब को भी कोहरे ने अपने आगोश में ले लिया है। यही कारण है कि लोग सुबह-शाम के समय अपने घरों में पैक हो रहे हैं। आज भी दिन में धूप खिलने के साथ-साथ घनी धुंध छाने रहने की संभावना बनी हुई है। तापमान की बात करें तो अधिकतम 18 डिग्री और न्‍यूनतम 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाएगा।

19 दिसंबर तक छाई रहेगी धुंध

तापमान में गिरावट आने से शहरवासी ठिठुरने लगे हैं। वहीं स्‍कूल की टाइमिंग भी बदल दी गई है। मौसम विभाग के अनुसार पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, शहीद भगत सिंह नगर, कपूरथला व जालंधर में सामान्य से मध्यम वर्षा की संभावना है।

यह भी पढ़ें: Punjab Weather: कड़ाके की ठंड के लिए हो जाएं तैयार: बारिश से और बढ़ेगी ठिठुरन, कई जिलों में छाएगा घना कोहरा; पढ़ें मौसम का हाल

कई राज्‍यों में कोहरे को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है। 19 दिसंबर तक घनी धुंध व कोहरा पड़ने को लेकर चेताया गया है। धुंध के कारण दृष्‍यता भी कम हो जाती है, जिससे लोगों को वाहन चलाने में दिक्‍कतों का सामना करना पड़ता है।

तापमान में बढ़ोतरी दर्ज

शनिवार को भी राज्‍य में कोहरा छाया रहा। अधिकतम तापमान 21.0 और न्यूनतम 06.0 दर्ज किया गया। विभाग के मुताबिक आगामी चार से पांच दिन तक राज्य में मौसम साफ व ड्राई बना रहने की संभावना है। हल्के बादल भी छाए रहेंगे।

यह भी पढ़ें: Punjab Weather Today: पल-पल बदल रहा मौसम का मिजाज, दो दिन तक साफ रहेगा आसमान; फिर बारिश की होगी बौछार

गुरुवार को अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। बुधवार के मुकाबले अधिकतम तापमान में 1.8 की गिरावट आई, जबकि न्यूनतम तापमान में 2.9 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।