विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Weather Update: पहाड़ी क्षेत्रों पर बर्फबारी से 24 घंटे में बदला मौसम, आगरा में बढ़ गई सर्दी, इस दिन बारिश के आसार

By Jagran NewsEdited By: Abhishek Saxena
Published: Sun, 17 Dec 2023 08:48 AM (IST)

Agra Ka Mausam पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी का तेजी से पड़ रहा है असर। आज से दिन और ...और पढ़ें

Agra Weather News: पहाड़ों पर बर्फबारी के चलते आगरा में बढ़ गई सर्दी।
Agra Weather News: पहाड़ों पर बर्फबारी के चलते आगरा में बढ़ गई सर्दी।

HighLights

  1. 22 को पड़ सकती है बारिश
  2. सुबह कोहरा कर रहा है परेशान

जागरण संवाददाता, आगरा। पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी का असर आगरा सहित अन्य क्षेत्रों में पड़ना शुरू हो गया है। ठंड बढ़ती जा रही है। शनिवार सुबह कोहरा रहा। वहीं रविवार को भी कोहरे ने परेशान किया। इस दौरान राजमार्ग पर दृश्यता करीब 500 मीटर रही।

मौसम विभाग के अनुसार रविवार से दिन और रात के तापमान में तेजी से कमी आएगी। 22 दिसंबर तक कोहरा रहेगा। चौबीस घंटे में मौसम के मिजाज में तेजी से बदलाव आया है। सुबह और शाम को ठंड पड़ रही है। पांच से सात किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही है। शनिवार सुबह साढ़े सात बजे तक कोहरा रहा। दृश्यता 500 मीटर तक रही।

हवा के साथ और बढ़ेगी सर्दी

मौसम विज्ञानी डा. दानिश ने बताया कि 22 दिसंबर तक सुबह और शाम कोहरा लोगों को परेशान करेगा। सुबह पांच किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलेगी। दिन और रात के तापमान में तेजी से कमी आएगी। इससे ठंड और भी बढ़ जाएगी। रविवार सुबह कोहरा छाया रहा। सड़कों पर सुबह सात बजे तक वाहन लाइटें जलाकर निकले।

ये भी पढ़ेंः YouTuber Auguste Chauhan: पुलिस जांच में अगस्ते के गो-प्रो कैमरे ने खाेली पूरी हकीकत, पिता की जताई आशंका हुई खारिज

25 के बाद बरसात के आसार 

मौसम विभाग के अनुसार 25 दिसंबर के आसपास बरसात के आसार हैं। बरसात से तापमान में और भी कमी आएगी। 

ये भी पढ़ेंः Banke Bihari के दर्शन को उमड़ी भारी भीड़, मंदिर के बाहर धक्का-मुक्की, आज वाहनों की नो एंट्री, ये है पार्किंग व्यवस्था

कोहरे की मार से लेट हो गईं ट्रेनें 

शनिवार को कोहरे की मार के चलते लंबी दूरी की अधिकांश ट्रेनें दो से चार घंटे तक लेट रहीं। इससे यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कैंट और आगरा फोर्ट स्टेशन पर यात्रियों की सबसे अधिक भीड़ रही।