विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Weather Update Today: कोहरे की चादर में लिपटी दिल्ली, अभी और परेशानी बढ़ाएगी कड़ाके की ठंड; पढ़ें अपने राज्य के मौसम का हाल

Published: Sat, 13 Jan 2024 08:14 AM (IST)Updated: Sat, 13 Jan 2024 08:35 AM (IST)

Weather Update Today कड़ाके की ठंड ने लोगों की परेशानियां बढ़ रखी हैं। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों ...और पढ़ें

Weather Update Today: दिल्ली में ठंड से लोग परेशान।
Weather Update Today: दिल्ली में ठंड से लोग परेशान।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Weather Update Today उत्तर भारत के तमाम राज्यों में कड़ाके की ठंड ने लोगों की परेशानियां बढ़ा रखी है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में मुसीबत और बढ़ सकती है। राजधानी दिल्ली समेत कई और राज्यों में आने वाले दिनों में पारा और लुढ़कने की संभावना है।

दिल्ली में कोहरे से विजिबिलिटी कम

देश की राजधानी दिल्ली (Delhi Weather Update) आज कोहरे की चादर में लिपटी दिखी। कई इलाकों में कोहरे की वजह से विजिबिलिटी न के बराबर रही। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ और दिन मौसम का अभी यही हाल रहने वाला है। पारे में भी और कमी की संभावना है।

यूपी में कोहरा बढ़ा, तापमान में गिरावट

यूपी (UP Weather Update) के कई शहरों में आज घना कोहरा छाया रहा। कोहरे की वजह से विजिबिलिटी में कमी देखने को मिली, जिससे गाड़ियां रेंग-रेंग कर चलती दिखी। लखनऊ का न्यूनतम तापमान आज 6 डिग्री और अधिकतम 17 डिग्री दर्ज किया गया।

कड़ाके की ठंड के चलते राज्य के 26 जिलों में अलर्ट भी जारी किया गया है। वहीं, बर्फीली हवाओं का अलर्ट भी जारी किया गया है।

पूरी खबर यहां पढ़ें- UP Weather News: IMD ने जारी किया यूपी के 26 जिलों में अलर्ट, आगरा में कोल्ड डे! बर्फीली हवाओं के साथ घने काेहरे की चादर

पंजाब में ठंड ने तोड़े रिकॉर्ड

पंजाब में आज रिकॉर्ड तोड़ ठंड देखने को मिली। राज्य में सबसे ठंडा अमृतसर रहा, जहां न्यूनतम तापमान सीजन का सबसे कम 1.4 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से तीन डिग्री कम था। विजिबिलिटी भी यहां शून्य रही। प्रशासन ने इसके चलते ठंड का रेड अलर्ट भी जारी कर दिया है। 

पूरी खबर यहां पढ़ें- Punjab Weather Update: पंजाब में सीजन का सबसे ठंडा दिन, 1.4 डिग्री पहुंचा पारा; कड़ाके की सर्दी का रेड अलर्ट जारी

बिहार में शीतलहर से गिरा पारा

बिहार में शीतलहर से पारा गिर गया है। शीतलहर के चलते तापमान में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, आगे भी ठंड से राहत नहीं मिलने वाली है।

पूरी खबर यहां पढ़ें- Bihar Weather Today: जम्मू से भी ठंड रहा बिहार का गया शहर, इन जिलों के लिए शीतलहर की चेतावनी; पढ़ें मौसम का ताजा हाल