विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar Weather Today: जम्मू से भी ठंड रहा बिहार का गया शहर, इन जिलों के लिए शीतलहर की चेतावनी; पढ़ें मौसम का ताजा हाल

By prabhat ranjan Edited By: Sanjeev Kumar
Published: Sat, 13 Jan 2024 07:56 AM (IST)

Bihar Weather बिहार में शीतलहर के चलते लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई शहरों में ...और पढ़ें

जम्मू से भी ठंड रहा बिहार का गया शहर (जागरण)
जम्मू से भी ठंड रहा बिहार का गया शहर (जागरण)

HighLights

  1. 4.9 डिग्री सेल्सियस के साथ गया में सीजन का सबसे ठंडा दिन
  2. 8.1 डिग्री सेल्सियस राजधानी का न्यूनतम तापमान दर्ज

  जागरण संवाददाता, पटना। Bihar Weather News in Hindi: हिमालय से आ रही बर्फीली हवाओं ने प्रदेश को अपनी चपेट में ले लिया है। बर्फीली हवाओं के कारण तापमान में भारी गिरावट आने के साथ ठंड में भारी वृद्धि हुई है। राजधानी समेत प्रदेश में कोहरे का प्रभाव बने होने के साथ भारी ठंड से लोग ठिठुरने लगे हैं।

क्षोभमंडल के नीचे पछुआ का प्रभाव बने होने के कारण शुक्रवार को पटना सहित प्रदेश के मौसम में 12 दिनों बाद बदलाव देखने को मिला।

अधिकतम व न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट आने से शीतलहर व शीत दिवस सर्द दिन जैसे हालात उत्पन्न हो गए हैं। शुक्रवार को पटना सहित 20 शहरों में शीतलहर व अन्य शहरों सर्द दिन जैसे हालात बने रहे। मकर संक्रांति के बाद ठंड से राहत मिलने की संभावना है।

वहीं पटना सहित 24 शहरों के न्यूनतम तापमान व पटना सहित 16 शहरों के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

जम्मू से भी ठंड रहा गया

4.9 डिग्री सेल्सियस के साथ गया शहर प्रदेश में इस सीजन का सबसे ठंडा शहर दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार गया, जम्मू शहर से भी ठंडा रहा। जम्मू का न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं राजधानी पटना के न्यूनतम तापमान में 3.5 डिग्री गिरावट आई और यह 8.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि पटना के अधिकतम तापमान में सामान्य से सात डिग्री गिरावट के साथ 15.4 डिग्री सेल्सियस के साथ शीत लहर की स्थिति बनी रही। सुबह के समय अररिया व पूर्णिया में बहुत घना कोहरे का प्रभाव जबकि पटना समेत अन्य जिलों में घना कोहरे का प्रभाव रहा।

उत्तरी भागों में बहुत घना कोहरा व सर्द दिन को लेकर चेतावनी जारी की गई है। वहीं, पटना समेत अन्य भागों में कोहरे के साथ घना कोहरा का प्रभाव बना रहेगा। शुक्रवार को पटना व आसपास इलाकों में कोहरे व सर्द हवा के कारण लोग घरों में दुबके रहे। दोपहर में हल्की धूप निकलने के बावजूद भी ठंड से राहत नहीं मिली। कनकनी के कारण लोग परेशान रहे।

इन शहरों में शीतलहर व सर्द दिन 

पटना सहित बक्सर, भोजपुर, भभुआ, रोहतास, औरंगाबाद, अरवल, जहानाबाद, गया, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, जमुई, बांका, भागलपुर, मुंगेर, लखीसराय, बेगूसराय एवं खगड़िया में शीतलहर का प्रभाव रहा। वहीं गोपालगंज, सिवान, पूर्वी व पश्चिमी चंपारण, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, सहरसा, सुपौल, अररिया, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, अररिया व किशनगंज में शीत दिवस के हालात बने रहे।

यह भी पढ़ें

Bihar News: विवाहित होने का प्रमाण देने दर-दर भटक रही गुड़िया, अंचल से लेकर डीएम ऑफिस तक लगाई चक्कर

Tejashwi Yadav: 'ऐसे लोग आते जाते रहते हैं...', मोहन यादव के बिहार दौरे पर तेजस्वी ने दिया करारा जवाब, सीट शेयरिंग को लेकर भी भड़के