विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Punjab Weather Update: पंजाब में सीजन का सबसे ठंडा दिन, 1.4 डिग्री पहुंचा पारा; कड़ाके की सर्दी का रेड अलर्ट जारी

Published: Sat, 13 Jan 2024 08:04 AM (IST)

Punjab Weather Update पंजाब दिल्ली हरियाणा समेत कई राज्यों में कड़ाके की ठंड का रेड अलर्ट जारी किया गया है। ...और पढ़ें

सीजन की सबसे सर्द रात, तापमान एक डिग्री लुढ़ककर 5.1 पर पहुंचाh
सीजन की सबसे सर्द रात, तापमान एक डिग्री लुढ़ककर 5.1 पर पहुंचाh

HighLights

  1. पंजाब सहित पूरा उत्तर भारत कड़ाके की ठंड से ठिठुर रहा है तो कोहरा और घना हो रहा है
  2. अमृतसर राज्य में सबसे ठंडा रहा

जेएनए, लुधियाना। पंजाब सहित पूरा उत्तर भारत कड़ाके की ठंड से ठिठुर रहा है तो कोहरा और घना हो रहा है। पंजाब, दिल्ली, हरियाणा समेत कई राज्यों में कड़ाके की ठंड का रेड अलर्ट जारी किया गया है। पंजाब के कई जिलों में शुक्रवार को घने कोहरे के साथ शीत दिन व अति शीत दिन की स्थिति रही।

सीजन का सबसे कम 1.4 डिग्री सेल्सियस रहा

अमृतसर राज्य में सबसे ठंडा रहा। यहां न्यूनतम तापमान सीजन का सबसे कम 1.4 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से तीन डिग्री कम था। दृश्यता भी शून्य रही। राज्य के आठ शहरों का न्यूनतम तापमान पांच डिग्री से कम रहा। हरियाणा के हिसार में तापमान (0.4 डिग्री) शून्य के करीब पहुंच गया है। मौसम विभाग ने शनिवार को लोहड़ी पर घने कोहरे व अति शीतलहर का रेड अलर्ट भी जारी कर दिया है। 16 जनवरी तक मौसम ऐसे ही रहेगा।

हिमाचल और कश्मीर भी ठंड से ठिठुर रहा

अमृतसर, लुधियाना, फरीदकोट व बठिंडा में इस सर्दी के सीजन में पहली बार दृश्यता शून्य रही। अन्य जिलों में भी दृश्यता 50 मीटर से कम रही। पंजाब कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग की वरिष्ठ विज्ञानी डा. केके गिल के मुताबिक राज्य में शुक्रवार को उत्तर पूर्वी हवाएं चलीं, जिससे कई जिलों में विंड चिल जैसी स्थिति रही। हवा के साथ उसमें ठंडक बढ़ने पर विंड चिल की स्थिति बनती है। हिमाचल व कश्मीर भी ठंड में ठिठुर रहा है।

यह भी पढ़ें- Lohri 2024: पंजाब के इन शहरों में मनाई जाती है वर्ल्‍ड की बेस्‍ट लोहड़ी, इन पांच जगहों का बनाएं प्‍लान; यादगार बन जाएंगे पल

यह भी पढ़ें- Supreme Court: अमृतसर में ध्वजारोहण नहीं कर पाएंगे आप विधायक अमन अरोड़ा, सुप्रीम कोर्ट के आदेश अनुसार अयोग्य