यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Lohri 2024: पंजाब के इन शहरों में मनाई जाती है वर्ल्ड की बेस्ट लोहड़ी, इन पांच जगहों का बनाएं प्लान; यादगार बन जाएंगे पल
Lohri 2024 पंजाब में लोहड़ी का त्योहार बड़े ही उत्साह के साथ मनाया जाता है। यह त्योहार फसल के मौसम ...और पढ़ें

HighLights
- बाजारों में जगह-जगह पर लगते हैं रेवड़ी, गजक और गुड पट्टी के स्टॉल
- लोहड़ी के मौके पर जाएं गोल्डन टेंपल
- सांस्कृतिक और पारंपरिक कार्यक्रम किए जाते हैं आयोजित
डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। लोहड़ी का त्योहार सिख धर्म में सबसे खास माना जाता है। भांगड़ा, गिद्दा पाने और खुशियां बांटने के इस त्यौहार को बड़े ही उत्साह से मनाया जाता है। पंजाब में तो इस पर्व पर अलग ही रौनक रहती है। यह त्योहार फसल के मौसम की शुरुआत का प्रतीक है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन के बाद से रातें बड़ी और दिन छोटे होने लगते हैं।
बाजारों में जगह-जगह पर रेवड़ी, गजक और गुड पट्टी के स्टॉल लगाए जाते हैं। अगर आप भी इस लोहड़ी पंजाब में मनाने का प्लान कर रहे हैं तो इस आर्टिकल के जरिए जानें कुछ ऐसी जगह जहां जाकर आपकी लोहड़ी यादगार बन जाएगी।
स्वर्ण मंदिर (Golden Temple)
लोहड़ी के इस पावन अवसर पर आपको स्वर्ण मंदिर जरूर जाना चाहिए। गोल्डन टेंपल सिखों का पवित्र धर्मस्थल है। यहां हर पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। लोहड़ी पर आप यहां का टूर जरूर करें। यहां आने से मन को शांति प्रदान होती है। साथ ही यहां के लंगर की तो बात ही अलग है। यहां भोजन करते ही आपको अमृत जैसा अहसास होता है। इस पवित्र स्थल पर देश-विदेश से लोग माथा टेकने आते हैं।

आनंदपुर साहिब (Anandpur Sahib)
रूपनगर में स्थित आंनदपुर साहिब भी पावन स्थलों में से एक है। लोहड़ी के मौके पर यहां भारी संख्या में श्रद्धालु अरदास लगाने आते हैं। इस दिन यहां अलग ही शांति का एहसास होता है। दूर-दूर से लोग यहां लोहड़ी मनाने आते हैं। लोगों का पहनावा और गुरुद्वारे की सुंदरता आपका मन मोह लेगी। लोहड़ी पर यहां जरूर आएं।

लुधियाना (Ludhiana)
अगर आप सांस्कृतिक और पारंपरिक रहस्यों को जानने को इच्छुक हैं तो लुधियाना जरूर जाएं। लोहड़ी के दिन यहां लोग आपको सड़कों पर भांगड़ा करते हुए और गिद्दा पाते हुए दिख जाएंगे। इस मजेदार दृश्य को देखने के साथ-साथ आप डांस करने पर भी मजबूर हो जाएंगे। लोहड़ी के अवसर पर यहां अलग ही नजारे देखने को मिलते हैं, जो आपके दिल में सदा के लिए बस जाएंगे।
यह भी पढ़ें: Lohri 2024: पंजाब में ऐसे मनाई जाती है लोहड़ी, सुख-समृद्धि के लिए इस दिन जरूर करें ये काम

चंडीगढ़ (Chandigarh)
चंडीगढ़ की बात करें तो यह घूमने के लिए एक बेहतरीन जगह है। यह हरियाणा और पंजाब की राजधानी भी है। यहां का रॉक गार्डन, सुखना लेक और रोज गार्डन जैसे कई टूरिस्ट प्लेस हैं जो यहां के आकर्षण का केंद्र हैं। लोहड़ी के दिन इन जगहों पर लोगों का जमावड़ा लगा रहता है। अलग-अलग तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम का आनंद उठा सकते हैं।
.jpg)
जालंधर (Jalandhar)
पंजाब में जालंधर भी घूमने के लिए एक अच्छा विकल्प है। यह राज्य का सबसे पुराना शहर है। लोहड़ी के दिन यहां विभिन्न प्रकार के कल्चर प्रोग्राम होते हैं। इस र्कायक्रम को देखते ही दिल खुश हो जाता है। यहां कई दिनों से ही लोग लोहड़ी की तैयारियों में जुट जाते हैं। यहां की सैर आप जरूर करें।
.jpg)
