विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली NCR में घना कोहरा, 10 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी; उड़ानों पर पड़ा असर

Published: Mon, 02 Feb 2026 08:25 AM (IST)Updated: Mon, 02 Feb 2026 09:32 AM (IST)

फरवरी में दिल्ली समेत कई राज्य घने कोहरे की चपेट में हैं, जिससे विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम हो ...और पढ़ें

घने कोहरे की चादर में दिल्ली (फोटो-जागरण)

घने कोहरे की चादर में दिल्ली (फोटो-जागरण)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। फरवरी महीने में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। देश की राजधानी दिल्ली समेत कई राज्य घने कोहरे की चादर में ढक गए हैं, जिसके चलते विजिबिलिटी बहुत कम हो गई।

दिल्ली एयरपोर्ट ने कोहरे की वजह से यात्रियों को फ्लाइट्स में देरी के चलते चेतावनी जारी की है। कई हिस्सों में विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम हो गई है, जिससे मुख्य सड़कों और हाईवे पर आवाजाही प्रभावित हुई है।

मौसम विभाग ने आज आंधी के साथ बारिश का भी अलर्ट जारी किया गया है। उत्तर भारत के सात राज्यों में आज सोमवार, 2 फरवरी को बारिश हो सकती है।

10 राज्यों में बारिश का अलर्ट

IMD के अनुमान के मुताबिक, 10 राज्यों में आज बारिश हो सकती है, जिससे लोगों को अभी और ठंड का सितम सहना पड़ सकता है।

उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हरियाणा, पूर्वी राजस्थान और महाराष्ट्र में बारिश होने की आशंका है।

जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। यहां आंधी के तेज बारिश होने की आशंका है। उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, पूर्वी राजस्थान और मध्य प्रदेश में झमाझम बारिश हो सकती है।

कोहरे की वजह से हवाई यात्रा प्रभावित

दिल्ली एयरपोर्ट ने बताया, खराब विजिबिलिटी के कारण फ्लाइट ऑपरेशन CAT III कंडीशंस में किए जा रहे हैं, जिससे आने-जाने वाली फ्लाइट्स में देरी हो सकती है।

दिल्ली एयरपोर्ट की तरफ से सुबह 6 बजे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी दी गई कि 'यात्रियों से अनुरोध किया जाता है लेटेस्ट फ्लाइट जानकारी के लिए अपनी-अपनी एयरलाइंस से संपर्क करें या हमारी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं। कृपया निश्चिंत रहें कि हमारे ऑन-ग्राउंड अधिकारी सभी टर्मिनलों पर जरूरी मदद के लिए मौजूद हैं।

यह भी पढ़ें- Bihar Weather Update: मधुबनी और सुपौल समेत 8 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट, फरवरी में बारिश की संभावना कम 

यह भी पढ़ें- कहीं झमाझम बारिश तो कहीं जमकर होगी बर्फबारी, जम्मू से यूपी तक उत्तर भारत के 7 राज्यों में आंधी-पानी का अलर्ट