विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Bihar Weather Update: मधुबनी और सुपौल समेत 8 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट, फरवरी में बारिश की संभावना कम 

Published: Mon, 02 Feb 2026 07:56 AM (IST)

बिहार में फरवरी के दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहने का अनुमान है, जबकि वर्षा कम होगी। ...और पढ़ें

बिहार के 8 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट। फाइल फोटो

बिहार के 8 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट। फाइल फोटो

जागरण संवाददाता, पटना। फरवरी में राज्य के ज्यादातर भागों के अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहने के आसार हैं। इस दौरान अधिकतम तापमान 24-26 डिग्री सेल्सियस के बीच एवं न्यूनतम तापमान 16-18 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

राज्य में ज्यादातर भागों में शीतलहर की घटना सामान्य रहेगी। पछुआ के कारण सुबह-शाम हल्की ठंड का प्रभाव बना रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, इस माह में वर्षा कम होगी।

जनवरी में राज्य में कैमूर का सर्वाधिक तापमान 19 जुलाई को 29.1 डिग्री सेल्सियस एवं 11 जनवरी को 4.0 डिग्री सेल्सियस भागलपुर के सबौर में सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

पटना का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 24 जनवरी को 25.2 डिग्री सेल्सियस एवं 11 जनवरी को 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जनवरी में छह दिन भीषण कोल्ड डे एवं आठ दिन कोल्ड डे का प्रभाव अलग-अलग जगहों पर बना रहा।

कोहरे और ठंड का रहेगा प्रभाव

बिहार में अगले दो दिनों तक घना कोहरा के साथ ठंड की स्थिति बनी रहेगी। सोमवार को उत्तरी भागों के पूर्वी व पश्चिम चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, अररिया एवं किशनगंज में घना कोहरे को लेकर चेतावनी जारी की गई है।

पटना सहित आसपास इलाकों में हल्का कोहरा छाए रहने के साथ पछुआ के कारण कनकनी का प्रभाव बना रहेगा।

48 घंटों के दौरान तापमान में तीन से चार डिग्री की वृद्धि के आसार हैं। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से तीन फरवरी को राज्य के गयाजी, औरंगाबाद, रोहतास, बक्सर, अरवल के कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा की संभावना है।

रविवार को 7.8 डिग्री सेल्सियस के साथ भागलपुर (सबौर) का सबसे कम न्यूनतम तापमान एवं राजधानी का 13.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

गयाजी में 50 मीटर के साथ सबसे कम दृश्यता दर्ज की गई। राजधानी का अधिकतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस एवं 25.1 डिग्री सेल्सियस के साथ किशनगंज में सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। रविवार को पटना व इसके आसपास इलाकों में बर्फीली हवा के कारण कनकनी का प्रभाव बना रहा।

प्रमुख शहरों का तापमान

🌤️ बिहार के प्रमुख शहरों का मौसम अपडेट

शहर अधिकतम (°C) न्यूनतम (°C)
गयाजी 22.6 9.0
भागलपुर 22.8 10.8
पटना 21.8 13.3
मुजफ्फरपुर 21.4 13.1

☀️ मौसम सुहाना • दिन का तापमान 21–23°C • रातें ठंडी (7–13°C) • कोहरे का खतरा • हल्के गर्म कपड़े साथ रखें