विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कहीं झमाझम बारिश तो कहीं जमकर होगी बर्फबारी, जम्मू से यूपी तक उत्तर भारत के 7 राज्यों में आंधी-पानी का अलर्ट

Published: Mon, 02 Feb 2026 06:01 AM (IST)Updated: Mon, 02 Feb 2026 06:51 AM (IST)

मौसम विभाग ने 2 और 3 फरवरी को उत्तर भारत के 7 राज्यों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी ...और पढ़ें

उत्तर भारत में बदला मौसम का मिजाज  (फाइल फोटो)

उत्तर भारत में बदला मौसम का मिजाज (फाइल फोटो)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलता नजर आ रहा है। मौसम विभाग ने 2 और 3 फरवरी को उत्तर भारत के 7 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। बारिश के कारण तापमान में गिरावट देखने को मिल सकता है। आइए जानते हैं देशभर के मौसम का हाल...

मौसम विभा के अनुसार, दो लगातार वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से, 2 और 3 फरवरी को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश/बर्फबारी होने की संभावना है, साथ ही आस-पास के उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में भी कहीं-कहीं बारिश हो सकती है।

किन-किन राज्यों में होगी बारिश

आईएमडी की ओर से जिन राज्यों में बारिश की संभावना जताई गई है, उनमें उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, पंजाब, हरियाणा, पूर्वी राजस्थान और महाराष्ट्र शामिल हैं।

rain alert (3)

2 और 3 फरवरी को इन राज्यों में अलर्ट

2 और 3 फरवरी को जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में गरज चमक के साथ, बिजली और 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के साथ बारिश होने की संभावना है। वहीं, 2 फरवरी को यूपी, पंजाब, हरियाणा, पूर्वी राजस्थान और मध्य प्रदेश में 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार की हवा के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

उत्तर प्रदेश का मौसम

उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में कोहरा तो कुछ जिलों में बारिश देखने को मल सकता है। मौसम विभाग ने आज प्रदेश में बारिश, ओलावृष्टि और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। वहीं, कुछ जिलों में घना कोहरा भी छाया रहेगा।

rain alert (1)

मध्य प्रदेश के मौसम का हाल

मध्य प्रदेश के मौसम में भी बदलाव देखने को मिल रहा है। आज कई इलाकों में जोरदार बारिश के साथ आंधी और ओले भी गिर सकते हैं। एमपी के जिन जिलों में बारिश होने की संभावना है, उसमें राजगढ़ आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, रीवा, मैहर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना और मऊगंज शामिल हैं।

जम्मू कश्मीर का मौसम

श्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से जम्मू-कश्मीर में 10 फरवरी तक मौसम बदला रहेगा। दो फरवरी की रात को फिर ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। तीन फरवरी को कई स्थानों पर हल्की बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होगी। चार से छह फरवरी तक मौसम साफ रहेगा। सात फरवरी को कुछ स्थानों पर हल्की बारिश अथवा बर्फबारी हो सकती है।

jmmu (2)

हिमाचल में कैसा रहेगा मौसम

हिमाचल प्रदेश में फरवरी की शुरुआत बर्फबारी के साथ हुई है, शिमला जिले के शिलारू और कुल्लू के कोठी में 5 सेंटीमीटर बर्फबारी हुई। वहीं, मनाली में सबसे ज्यादा 10 मिलीमीटर बारिश हुई। जिससे मनाली के पर्यटन स्थल निखर उठे हैं। आने वाले दिनों में राज्य में कुछ स्थानों पर बारिश एवं बर्फबारी जारी रह सकती है।

snowfall shimla

राजस्थान का मौसम

पश्चिमी विक्षोभ का असर राजस्थान में भी देखने को मिल रहा है। रविवार को कोटपूतली-बहरोड़ समेत कई जिलों में सुबह हल्की बारिश दर्ज की गई। 2 और 3 फरवरी को कई इलाकों में बारिश, ओलावृष्टि की संभावना है।

पंजाब हरियाणा का मौसम

अगर बात करें पंजाब के मौसम की तो सोमवार को 9 जिलों में बारिश हो सकती है। वहीं, 11 जिलों में धुंध को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा हरियाणा में भी पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिल रहा है। बीते शनिवार को यहां जमकर ओले गिरे।