Weather Update Today:हिमाचल प्रदेश में भूस्खलन से अवरुद्ध सड़कों को साफ करने के लिए अभियान चालू; IMD ने केरल में जारी किया 'येलो अलर्ट'
Monsoon Updates in India: देश के कई राज्यों में बारिश हो रही है। इसी बीच, आईएमडी ने उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं, असम और हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के बाद बाढ़ के कारण हालात बेकाबू हो गए हैं। इस बाढ़ के कारण राज्यों में लाखों लोग प्रभावित हुए हैं। पढ़ें अन्य राज्यों में आज का मौसम कैसा रहेगा...

देश में मानसून का आगमन हो चुका है, जिसके बाद कुछ राज्यों को तो भीषण गर्मी से राहत मिली है। वहीं, दूसरी ओर कुछ राज्यों में भारी बारिश के कारण तबाही का मंजर है। फिलहाल, भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने देश के कई राज्यों में भारी बारिश के लिए अलर्ट जारी कर दिया है।
हिमाचल प्रदेश में पिछले 72 घंटों में भारी बारिश के कारण काफी नुकसान हुआ है। मानसून की पहली बारिश में ही राज्य की नदियां और नाले उफान पर हैं। वहीं, रामपुर में भारी बारिश से बादल भी फट गए, जिसमें करोड़ों का नुकसान हुआ है।
Weather Update Blog:
हिमाचल प्रदेश के पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा, "हमारे मुख्यमंत्री के नेतृत्व में हम सभी परिस्थितियों के लिए अच्छी तरह से तैयार हैं। राज्य के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। लगभग 301 सड़कें प्रभावित हुई हैं, 70 मशीनरी तैनात की गई हैं और काम युद्ध स्तर पर चल रहा है।"
#WATCH | Himachal Pradesh: This time under the leadership of our CM we are well prepared for all the eventualities. Yellow alert has been issued for the state. Around 301 roads have been affected, 70 machineries have been deployed and the work is going on a war footing. 180 roads… https://t.co/OcuKQCVhcD pic.twitter.com/5RQa2UrLwa
— ANI (@ANI) June 26, 2023
"कल, मानसून ने महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा के अधिकांश हिस्सों को कवर किया। आज, इसने गुजरात, हरियाणा और पंजाब के कुछ और हिस्सों को कवर किया है। मानसून अब देश के अधिकांश हिस्सों को कवर कर चुका है।"- आईएमडी वैज्ञानिक नरेश कुमार
VIDEO | "Yesterday, monsoon covered most parts of Maharashtra, Madhya Pradesh, Uttar Pradesh, Delhi-NCR and Haryana. Today, it covered some more parts of Gujarat, Haryana & Punjab. Monsoon has covered most parts of the country now," says IMD scientist Naresh Kumar.#Monsoon2023 pic.twitter.com/9mCAAfiIov
— Press Trust of India (@PTI_News) June 26, 2023
महाराष्ट्र में लगातार हो रही बारिश के बीच मुंबई से सटे भिवंडी में देखा गया कि भारी बारिश की वजह से चारो तरफ पानी ही पानी नजर आ रहा है। इसके कारण सड़कों पर गाड़ियों की गति धीमी हो गई है। लोगों के घुटने तक पानी भरा हुआ है।
#WATCH | Following incessant rainfall in Maharashtra, heavy waterlogging witnessed in Bhiwandi. pic.twitter.com/Teu7YQL29E
— ANI (@ANI) June 26, 2023
आईएमडी ने कहा कि पिछले 24 घंटों में मंडी जिले में सबसे ज्यादा बारिश हुई है, आज और कल के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। अगले -5 दिनों तक राज्य में यही स्थिति रहने वाली है।
#WATCH | It has rained extensively in the last 48 hours. Mandi district has received maximum rainfall in the last 24 hours. It is still raining. This situation will remain for about 4-5 days. Orange alert has been issued for today and tomorrow: Surendra Paul, IMD Director,… pic.twitter.com/9EW2ivLS97
— ANI (@ANI) June 26, 2023
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कल के लिए पथानामथिट्टा, अलाप्पुझा, कोट्टायम, एर्नाकुलम, त्रिशूर, पलक्कड़, मलप्पुरम और वायनाड जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। एएनआई ने बताया कि इडुक्की जिले में कल के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, श्री गंगानगर में आज आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और बारिश या धूल भरी आंधी चलने की संभावना है।
पंडोह क्षेत्र में अचानक बाढ़ आ गई, जिससे 2-लेन राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गए। पर्यटक और स्थानीय लोग लगभग तीन घंटे तक हाईवे पर जाम में फंसे रहे। फिलहाल, पानी को डायवर्ट कर दिया गया और सड़क साफ कर दी गई।
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में भारी बारिश के कारण 7 मील के पास चंडीगढ़-मनाली हाईवे पर हुए भूस्खलन से रास्ता बंद हो गया है। फिलहाल, इसको साफ करने का काम जारी है।
#WATCH | Himachal Pradesh: Operation underway to clear landslide debris on Chandigarh-Manali highway near 7 Mile in Mandi. https://t.co/OcuKQCVhcD pic.twitter.com/1m92KxiSOh
— ANI (@ANI) June 26, 2023
1961 के बाद यह पहली बार है कि दिल्ली और मुंबई एक साथ दक्षिण-पश्चिम मानसून से प्रभावित हुए हैं। आईएमडी ने जानकारी दी कि दक्षिण-पश्चिम मॉनसून भारत के कई राज्यों में पहुंच चुका है और अगले दो दिनों में मानसून आगे बढ़ेगा।
हिमाचल प्रदेश में दो राष्ट्रीय राजमार्ग समेत कुल 124 सड़कें भारी बारिश और बादल फटने के कारण क्षतिग्रस्त हुई हैं। आपदा प्रबंधन के अधिकारी ने बताया कि भारी बारिश के कारण अब तक राज्य में 6 लोगों की और 300 से अधिक जानवरों की मौत हो गई है। राज्य भर में लगभग तीन करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।
#WATCH | As were reports due to heavy rain at several locations of the state, six people have died till now and around 10 people are injured. 303 animals have died. The complete report is still awaited. The loss due to rain is expected to be Rs 3 crore. 124 roads have been… pic.twitter.com/6SwQWTc1bp
— ANI (@ANI) June 26, 2023
संबलपुर जिले में सोमवार को भी भारी से बहुत भारी बारिश (7-20 सेमी) होने की संभावना है। मौसम विभाग ने आज प्रदेश भर में मूसलाधार बारिश होने की चेतावनी दे दी है। पश्चिमी और आंतरिक ओडिशा के कुछ जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।
मध्य प्रदेश में बिगड़ते मौसम को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का दौरा रद्द कर दिया गया है। 27 जून को पीएम मोदी भोपाल शहर में रोड शो करने वाले थे, जिसे रद्द कर दिया गया है। भाजपा की ओर से इसकी पुष्टि की गई है।
भारतीय मौसम विभाग ने कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। हिमाचल प्रदेश में आईएमडी ने रेड अलर्ट जारी किया है, तो वहीं उत्तराखंड में ऑरेंज अलर्ट और महाराष्ट्र में येलो अलर्ट जारी किया गया है।
जम्मू और कश्मीर के जिला प्रशासन रामबन ने जिले में जारी भारी बारिश के कारण कक्षा 10 तक के सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया गया है। रामबन के उपायुक्त (डीसी) मुसरत इस्लाम ने 10वीं कक्षा तक के स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया।
असम के बरपेटा जिले में बाढ़ के कारण तकरीबन 1.70 लाख लोग चलते प्रभावित हुए हैं। इनको रेस्क्यू करने के लिए NDRF, SDRF और फायर डिपार्टमेंट की पूरी टीम लगातार काम कर रही है।
जम्मू-कश्मीर के रामबन सेक्टर में भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन हो गया। जिस कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग अवरुद्ध होने से उधमपुर जिले में बड़ी संख्या में ट्रक फंसे हुए हैं।
IMD के मुताबिक, अगले 48 घंटों में झारखंड, हिमाचल, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, मध्य प्रदेश, कोंकण-गोवा, छत्तीसगढ़, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, पूर्वी राजस्थान, गुजरात, मध्य महाराष्ट्र, विदर्भ, तटीय कर्नाटक और केरल में भारी बारिश हो सकती है।
मुम्बई के घाटकोपर पूर्व की रमाबाई अंबेडकर कॉलोनी में भारी बारिश के कारण आज एक इमारत का एक हिस्सा गिरने से चार लोग घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां सभी की स्थिति स्थिर बताई जा रही है।
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में भारी बारिश के कारण 7 मील के पास चंडीगढ़-मनाली राजमार्ग पर भूस्खलन हो गया। इसके कारण पर्यटकों और स्थानीय लोगों को भारी ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ रहा है।
#WATCH | Heavy rainfall in Himachal Pradeshs Mandi district leads to landslide on Chandigarh-Manali highway near 7 Mile; causes heavy traffic jam
— ANI (@ANI) June 26, 2023
(Drone Visuals from Mandi) pic.twitter.com/tmpPZ8aUbM