विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Weather update Today: दिल्ली-NCR में हल्की बारिश से हुई आज की मॉर्निंग, उत्तर भारत में अभी और सताएगी शीतलहर

Published: Wed, 24 Jan 2024 07:47 AM (IST)

Weather Update Today राज्यों में चल रही बर्फीली हवाओं की वजह से उत्तर भारत में ठिठुरन बढ़ गई है। कोहरे ...और पढ़ें

Weather Update Today: दिल्ली-एनसीआर में आज हल्की बारिश हुई।(फोटो सोर्स: जागरण)
Weather Update Today: दिल्ली-एनसीआर में आज हल्की बारिश हुई।(फोटो सोर्स: जागरण)

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Weather Today Upadates। दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में शीतलहर और कोहरे की चपेट में है। दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और बिहार में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। बुधवार सुबह दिल्ली का तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, चंडीगढ़ में तापमान पांच डिग्री दर्ज किया गया। इसके अलावा आज सुबह दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश हुई है। 

उत्तर भारत में अभी और सताएगी शीतलहर

मौसम विभाग के अनुसार,अगले कुछ दिनों तक दिल्ली में कोहरे छाया रहेगा। पहाड़ी राज्यों में चल रही बर्फीली हवाओं की वजह से उत्तर भारत में ठिठुरन बढ़ गई है। कोहरे की वजह से कई ट्रेनों और फ्लाइट्स की रफ्तार भी थम हो चुकी है।

पहाड़ी राज्यों के मौसम का हाल

बात करें पहाड़ी राज्यों की तो आज सुबह श्रीनगर का तापमान -4 डिग्री सेल्सियस रहा। पल घाम में आज सुबह का तापमान -5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक, 25 और 27 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है। 25 और 28 जनवरी तक हिमाचल के कई जिलों में बारिश की आशंका है।

इन राज्यों में बारिश की आशंका

एक तरफ जहां उत्तर भारत कोहरे और शीतलहर की चपेट में है तो दूसरे ओर मध्य प्रदेश,गुजरात और तेलंगाना के कई राज्यों में आज सुबह से बादल छाए हुए हैं। भोपाल, इंदौर,जबलपुर सहित एमपी के कई जिलों में आ बारिश की आशंका है। वहीं, गुजरात के अहमदाबाद, पोरबंदर समेत कई जिलों में बारिश की आशंका है। तेलंगाना और पश्चिम बंगाल के कई जिलों में आज बारिश हो सकती है।

यह भी पढ़ें: Weather Update: दिल्ली-NCR में दो दिन के लिए येलो अलर्ट जारी, जानिए 26 जनवरी को कैसा रहेगा मौसम

यह भी पढ़ें: Bihar Weather: पूरे जनवरी नहीं मिलेगी ठंड से राहत, 3 डिग्री तक गिरा बांका का तापमान; इन जिलों में शीतलहर को लेकर चेतावनी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।