Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Weather Update Today: उत्तराखंड-हिमाचल में आज भी जारी रहेगा बारिश का 'तांडव', दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?

    By Jagran NewsEdited By: Achyut Kumar
    Updated: Mon, 14 Aug 2023 07:33 AM (IST)

    IMD के मुताबिक 14 और 15 अगस्त को उत्तराखंड में अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा होने की संभावना है। हालांकि उसके बाद इसमें कमी आएगी। वहीं हिमाचल प्रदेश पंजाब हरियाणा चंडीगढ़ उत्तर प्रदेश बिहार उप हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। विभाग के मुताबिक अगले चार दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत में छिटपुट भारी वर्षा जारी रहने की संभावना है।

    Hero Image
    Weather Update Today: उत्तराखंड-हिमाचल में आज भी जारी रहेगी बारिश, जानें अपने राज्य का हाल

    नई दिल्ली, जागरण डिजिटल डेस्क। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, 14 और 15 अगस्त को उत्तराखंड में भारी बारिश होगी। इसके साथ ही, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, बिहार, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    IMD के मुताबिक, पूर्वोत्तर भारत में अगले चार दिनों तक हल्की बारिश जारी रहने की संभावना है। वहीं, 16 अगस्त से पूर्वी और मध्य भारत में वर्षा गतिविधियों में इजाफा होगा। 

    ओडिशा- झारखंड में भी होगी बारिश

    विभाग के मुताबिक, 15 और 16 अगस्त को ओडिशा और 16 अगस्त को झारखंड में और 14-16 तारीख के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की/ मध्यम से व्यापक वर्षा के साथ अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है।

    दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम? (Delhi Weather Update )

    मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, दिल्ली में लोगों को गर्मी से राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। लोगों को आज भी उमस का सामना करना पड़ेगा। दिन भर धूप खिली रहेगी। हालांकि, 15 अगस्त के दिन कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है।

    हिमाचल प्रदेश का कैसा रहेगा मौसम? (HP Weather Update)

    मौसम विभाग के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश में आज भी भारी बारिश जारी रहेगी। मंडी के बल्ह घाटी में 100 से अधिक गांव डूब गए हैं। मवेशियों के लिए भी चारे का संकट खड़ा हो गया है। पेयजल की आपूर्ति भी नहीं हो पा रही है।

    बिहार मौसम अपडेट (Bihar Weather Update)

    मौसम विभाग के मुताबिक, बिहार के कुछ जिलों में आज जमकर बारिश होगी। राजधानी पटना समेत राज्य के बाकी हिस्सों में बादल छाए रहेंगे। कुछ स्थानों पर हल्की बारिश भी हो सकती है। विभाग ने पूर्वी और पश्चिम चंपारण के साथ-साथ अररिया और किशनगंज जिलों में एक या दो स्थानों पर भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी जारी की है।