Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Weather Update Today: यूपी, बिहार और दिल्ली के लिए IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट, जानें- आज और किन राज्यों में बरसेंगे बादल

    Weather Update Today 23 july मौसम विभाग की माने तो दिल्ली यूपी समेत कई राज्यों में आज हल्की बारिश हो सकती है। वहीं मध्य प्रदेश पूर्वी राजस्थान तेलंगाना गुजरात और छत्तीसगढ़ के कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश हो सकती है।

    By Mahen KhannaEdited By: Updated: Sat, 23 Jul 2022 11:13 AM (IST)
    Hero Image
    यूपी और दिल्ली समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट।

    नई दिल्ली, एजेंसी। Weather Update Today 23 देश के कई राज्यों में मौसम विभाग (IMD) ने बारिश का अलर्ट जारी किया है। आइएमडी ने राजधानी दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में हल्की बारिश की संभावना जताई है। विभाग की माने तो दिल्ली-एनसीआर में आज से अगले पांच दिनों तक बारिश लोगों को उमस से राहत दे सकती है। तापमान की बात करें तो राजधानी में आज का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रह सकता है वहीं अधिकतम तापमान 33 डिग्री जाने की आशंका है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली में यह रहेगा मौसम का हाल

    भारत मौसम विज्ञान विभाग (आइएमडी) के बुलेटिन में कहा गया है कि शनिवार को न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री कम रहा। विभाग के अनुसार दिल्ली के आसमान में बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। बुलेटिन में कहा गया है कि कई जगह बादल छाए रहेंगे और दिन में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। 

    यूपी-बिहार में भी बरसेंगे बादल

    मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश में आज हल्की बारिश हो सकती है। वहीं राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान गिरावट के साथ 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 32 डिग्री रह सकता है। लखनऊ के साथ गाजियाबाद में आज गरज के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। दूसरी ओर बिहार में भी कुछ जिलों में आज हल्की बारिश का अंदेशा जताया गया है।

    24 घंटें में इन राज्यों में होगी भारी बारिश

    मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट की माने तो अगले 24 घंटों में मध्य प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, तेलंगाना, गुजरात और छत्तीसगढ़ के कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। वहीं मराठवाड़ा, कोंकण, विदर्भ और गोवा के साथ अंडमान एंड निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है।

    इन राज्यों में होगी हल्की बारिश

    जानकारी के अनुसार जम्मू कश्मीर, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम राजस्थान, सौराष्ट्र और कच्छ, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक और केरल में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में भी हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।