Weather Update Today: दिल्ली-NCR में प्रदूषण के बीच कोहरे ने दी दस्तक, इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी
Weather Update Today 13 November 2022 इन दिनों दक्षिण भारत के राज्यों में जमकर बारिश हो रही है। तमिलनाडु आंध्र प्रदेश समेत कई राज्यों में भारी बारिश से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जानें- आज देशभर में कैसा रहेगा मौसम?
नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। मौसम का मिजाज एक बार फिर तेजी से बदल रहा है। उत्तर भारत में ठंड की आहट हो गई तो वहीं दक्षिण भारत के कुछ राज्यों में बारिश थमने का नाम नहीं ले रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, आज यानी 13 नवंबर 2022 को तमिलनाडु दक्षिणी आंध्र प्रदेश और केरल में मूसलाधार बारिश होगी। आईएमडी ने इन राज्यों में आरेंज अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर और उत्तर प्रदेश में प्रदूषण के बीच कोहरे ने दस्तक दे दी है। साथ ही तापमान में थोड़ी गिरावट दर्ज की जा रही है। 13 नवंबर को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री और अधिकतम तापमान 29 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। वहीं, सुबह के वक्त हल्का कोहरा देखने को मिलेगा।
पहाड़ी राज्यों की बात करें तो हल्की बारिश के साथ कुछ इलाकों में बर्फबारी देखने को मिल रही है। मौसम विभाग की मानें तो दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी और पूर्वोत्तर श्रीलंका के आसपास के क्षेत्रों में एक निम्न दबाव क्षेत्र आगे बढ़ रहा है। इसकी वजह से 13 नवंबर 2022 को दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी।
स्काईमेट वेदर के मुताबिक तमिलनाडु के ऊपर एक गहरा निम्न दबाव का क्षेत्र बन गया है यह केरल की तरह आगे बढ़ेगा तथा तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में भारी बारिश देगा। कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश रहेगी। लक्ष्यदीप में भी बारिश पड़ने के आसार हैं। उत्तर पश्चिम मध्य तथा पूर्वी भारत में बर्फीली हवाएं तापमान को कम करेंगे तथा सर्दी की शुरुआत हो जाएगी। पंजाब से लेकर मध्य प्रदेश राजस्थान और गुजरात तक तापमान गिरेंगे।
इन राज्यों में आज होगी बारिश
स्काईमेट वेदर के मुताबिक, आज रायलसीमा, तटीय आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु के कुछ हिस्सों, केरल, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। अंडमान और निकोबार के दक्षिणी द्वीपों में भी एक या दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। तटीय कर्नाटक में हल्की बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर मध्यम बारिश संभव है। दक्षिण तेलंगाना में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश संभव है। भारी बारिश के कारण तमिलनाडु के पांच जिलों में बाढ़ की चेतावनी के बाद वैगई बांध से अतिरिक्त पानी छोड़ा गया।
#WATCH | Tamil Nadu: Flood alert issued for Theni, Dindigul, Madurai, Sivaganga and Ramanathapuram districts. 4,230 cubic feet of excess water discharged from Vaigai Dam in Theni: Dam Officer pic.twitter.com/DFTHHl7FbS— ANI (@ANI) November 13, 2022
पश्चिमी विक्षोभ के चलते पहाड़ पर बर्फबारी
मौसम विभाग के मुताबिक, एक नए पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखाई देने वाला है। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश में 13 नवंबर और 14 नवंबर को बर्फबारी और बारिश होने की संभावना है। इससे इन राज्यों में तापमान में कम होगा, जिससे ठंडक बढ़ सकती है। वहीं, 16 नवंबर, 2022 के आसपास दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी और उससे सटे अंडमान सागर के ऊपर एक नया निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। अगले 3 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा और बाद के 2 दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में दो से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट होगी।
Delhi Pollution: AQI slides, still in 'Very Poor' category
Read @ANI Story | https://t.co/kFMd9mOTRy#AQI #AirQualityIndex #Delhi #Pollution pic.twitter.com/Tii6NykM3h— ANI Digital (@ani_digital) November 13, 2022
दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के मुताबिक, आज, 13 नवंबर को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री और अधिकतम तापमान 29 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। वहीं, सुबह के वक्त हल्का कोहरा और आसमान में धुंध देखने को मिल रही है। इसके साथ ही अगले कुछ दिनों तक दिल्ली के तापमान में गिरावट के आसार है। वहीं, अगर वायु प्रदूषण की बात करें तो AQI बहुत खराब श्रेणी में बना हुआ है। दिल्ली में 12 नवंबर की शाम को औसत AQI 310 दर्ज किया गया जो कि बहुत खराब श्रेणी में आता है और कल भी इसके 300 पार रहने के आसार बने हुए हैं।