विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Weather Update Today: मध्य प्रदेश-महाराष्ट्र समेत इन राज्यों में हो सकती है बारिश, पढ़ें आज का मौसम अपडेट

By Jagran NewsEdited By: Achyut Kumar
Published: Sun, 09 Apr 2023 07:41 AM (IST)Updated: Sun, 09 Apr 2023 07:46 AM (IST)

Weather Update Today मौसम विभाग के मुताबिक आज मध्य प्रदेश महाराष्ट्र कर्नाटक तमिलनाडु पुदुचेरी और ओडिशा समेत देश के कई ...और पढ़ें

Weather Update today: आज का मौसम कैसा रहेगा
Weather Update today: आज का मौसम कैसा रहेगा

नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। मौसम विभाग ने आज मध्य प्रदेश, ओडिशा, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में तेज हवाओं के साथ गरज के साथ बारिश होने की संभावना व्यक्त की है। विभाग के मुताबिक, अगले 4 दिनों के दौरान देश के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी।

दिल्ली में खिली रहेगी धूप

दिल्ली में उत्तर पश्चिमी हवा चलने से सुबह मौसम ठंडा रहा। इसी वजह से शनिवार को न्यूनतम तापमान में छह डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखने को मिली। पिछले दो साल में अप्रैल के महीने में शनिवार की सुबह अब तक सबसे अधिक ठंडक भरी रही। हालांकि, दिन में तेज धूप गिरने से तापमान में इजाफा देखने को मिला। मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार को आकाश साफ रहेगा। धूप खिली रहेगी। हालांकि, सोमवार को आंशिक बादल छाए रहेंगे।

इन राज्यों में हो सकती है बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक, आज और कल तमिलनाडु, पुदुचेरी और कराईकल में गरज और चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने और तेज हवाएं चलने की संभावना है। ओडिशा, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ में भी  गरज / बिजली / तेज हवाओं के साथ हल्की / मध्यम वर्षा होने की संभावना है।

सामान्य से अधिक रहेगा अधिकतम तापमान

मौसम विभाग के मुताबिक, अधिकतम तापमान मध्य भारत, उत्तर प्रायद्वीपीय भारत के कई हिस्सों में सामान्य से 2-6 डिग्री सेल्सियस कम और पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में सामान्य से 2-4 डिग्री सेल्सियस अधिक रहेगा। पश्चिमी तट के साथ देश के बाकी हिस्सों में तापमान सामन्य रहेगा। 

लू चलने की कोई संभावना नहीं

विभाग के मुताबिक, अगले चार दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत के अधिकांश हिस्सों में तापमान के धीरे-धीरे 2-4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने की संभावना है। वहीं, अगले 4 दिनों के दौरान देश के किसी भी हिस्से में लू चलने की संभावना नहीं है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।