विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Weather Update Today: मैदान में धूप व पहाड़ों में बादल छाये रहने की संभावना, आज कैसा रहेगा मौसम पढ़ें अपडेट

By Ashok KumarEdited By: Nirmala Bohra
Published: Sun, 09 Apr 2023 07:28 AM (IST)

Weather Update Today सोमवार से एक बार फिर प्रदेशभर का मौसम रहेगा शुष्‍क। रविवार को पहाड़ी जनपदों में हो सकती ...और पढ़ें

Weather Update Today: दिन के समय गर्मी कर रही परेशान।
Weather Update Today: दिन के समय गर्मी कर रही परेशान।

जागरण संवाददाता देहरादून : Weather Update Today: लगातार दूसरे दिन प्रदेश में शनिवार को भी मैदान से लेकर पहाड़ तक चटख धूप खिली रही। जिससे दिन के समय गर्मी ने परेशान किया।

देहरादून, रुड़की, हरिद्वार, उधमसिंहनगर, काशीपुर आदि मैदानी जनपदाें में दिनभर धूप ने बेहाल किया। रविवार को भी मौसम साफ रहा और सुबह ही सूर्यदेव के दर्शन हो गए।

रविवार को मौसम मैदानों में शुष्क रहने की संभावना

देहरादून का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 32.2 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 14.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि रविवार को उत्तराखंड का मौसम मैदानों में शुष्क रहने की संभावना है।

पहाड़ी जनपदों रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जनपदों में कहीं-कहीं मौसम बदलने की संभावना है। इस दौरान कहीं-कहीं हल्की से हल्की वर्षा हो सकती है।

अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी भी हो सकती है। सोमवार से एक बार फिर मौसम शुष्क रहने और तापमान तेजी से चढ़ने की संभावना है।

मौसम का बदला मिजाज दोपहर बाद हुई वर्षा

चमोली जिले में शनिवार की दोपहर बाद एक बार फिर से मौसम ने करवट बदली है। जिले के निचले स्थानों पर जहां तेज हवाओं के साथ वर्षा हुई वहीं बदरीनाथ , हेमकुंड की चोटियों में बर्फबारी होने से एक बार फिर से ठंड महसूस होने लगी है।