विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Weather Update: महाराष्ट्र-कर्नाटक समेत इन राज्यों में आज होगी बारिश, पढ़ें दिल्ली-NCR में कितना रहेगा तापमान

By Jagran NewsEdited By: Achyut Kumar
Published: Sat, 08 Apr 2023 07:36 AM (IST)Updated: Sat, 08 Apr 2023 08:00 AM (IST)

मौसम विभाग ने कहा है कि महाराष्ट्र कर्नाटक ओडिशा समेत देश के कुछ राज्यों में आज गरज और चमक के ...और पढ़ें

Weather Update Today: मौसम विभाग ने बारिश को लेकर जारी किया अलर्ट
Weather Update Today: मौसम विभाग ने बारिश को लेकर जारी किया अलर्ट

नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले दो दिनों के दौरान महाराष्ट्र में गरज/चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। अगले 24 घंटों के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और कर्नाटक, जबकि अगले 4 दिनों के दौरान केरल और तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश होने का पूर्वानुमान व्यक्त किया गया है। विभाग ने अगले दो दिनों के दौरान ओडिशा में गरज/बिजली/तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश होने की संभावना व्यक्त की है। 

दिल्ली-एनसीआर में तापमान में होगी बढ़ोतरी

विभाग के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में अगले कुछ दिन तक आकाश में आंशिक बादल छाए रहेंगे। हालांकि, बारिश होने की खास संभावना नहीं है। तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होगी। शनिवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना व्यक्त की गई है। 

महाराष्ट्र में बारिश की संभावना

मुंबई के पुणे, अहमदनगर, औरंगाबाद, जालना, बीड, सांगली, सोलापुर और रत्नागिरी में अलग-अलग स्थानों पर आज 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। साथ ही इन स्थानों पर बिजली चमकने के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

अगले 4 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान का पूर्वानुमान

आंतरिक महाराष्ट्र, उत्तर आंतरिक कर्नाटक, तेलंगाना और आंतरिक ओडिशा में अधिकतम तापमान 38-40 डिग्री सेल्सियस की सीमा में है। वहीं, उत्तर-पश्चिम भारत, गुजरात, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में तापमान सामान्य से 2-3 डिग्री सेल्सियस नीचे है, जबकि देश के बाकी हिस्सों में यह सामान्य के करीब हैं। 

लू चलने की संभावना नहीं

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 4 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत के कई हिस्सों में तापमान के धीरे-धीरे 2-4 डिग्री सेल्सियस बढ़ने की संभावना है, जो आंतरिक महाराष्ट्र, उत्तर आंतरिक कर्नाटक, तेलंगाना और आंतरिक ओडिशा को छोड़कर देश के अधिकांश हिस्सों में सामान्य हो जाएगा। यह सामान्य से 2-3 डिग्री सेल्सियस अधिक रहेगा। अगले 4 दिनों के दौरान देश के किसी भी हिस्से में लू चलने की संभावना नहीं है।

किसानों के लिए मौसम विभाग ने जारी किया सलाह

मौसम विभाग ने ओडिशा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और विदर्भ के किसानों को जल्द से जल्द पकी हुई फसलों की कटाई पूरी करने और काटी गई उपज को तुरंत सुरक्षित स्थानों पर जमा करने की सलाह दी है। इसके साथ ही, उसने उत्तर पूर्वी राज्यों के किसानों को खेतों से अतिरिक्त पानी की निकासी करने को कहा है। विभाग ने ओडिशा, तेलंगाना, पश्चिम विदर्भ, मध्य महाराष्ट्र के दक्षिणी भागों और मराठवाड़ा में बागों की रक्षा के लिए ओला जाल का उपयोग करने की सलाह दी है।