विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi Weather Update: बीता बारिश का दौर, अब धीरे-धीरे बढ़ेगा दिल्ली का तापमान; जानें कैसा रहेगा आज का मौसम

By Ranbijay Kumar SinghEdited By: Abhi Malviya
Published: Sat, 08 Apr 2023 12:05 AM (IST)

राजधानी में शुक्रवार को आकाश साफ रहा। पूरे दिन धूप भी खिली रही लेकिन सुबह के वक्त मौसम में नमी ...और पढ़ें

राजधानी में शुक्रवार को आकाश साफ रहा।
राजधानी में शुक्रवार को आकाश साफ रहा।

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। राजधानी में शुक्रवार को आकाश साफ रहा। पूरे दिन धूप भी खिली रही लेकिन सुबह के वक्त मौसम में नमी बनी रही। इस वजह से सुबह न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम रहा। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिन तक आकाश में आंशिक बादल छाए रहेंगे। हालांकि, वर्षा होने की खास संभावना नहीं है और धीरे-धीरे तापमान भी बढ़ेगा।

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। अगले सप्ताह के अंत में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। शुक्रवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 34.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम है।

वहीं, न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम है। अधिकतम तापमान सबसे अधिक पीतमपुरा में 35.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।वहां न्यूनतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस रहा। दिल्ली में पालम, पूसा, स्पोर्ट्स कांप्लेक्स व मयूर विहार में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा। न्यूनतम तापमान सबसे अधिक स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के पास 22.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

बाक्स

मध्यम श्रेणी में हवा की गुणवत्ता

दिल्ली एनसीआर में हवा की गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में बनी हुई है। सफर इंडिया के अनुसार अगले तीन दिनों तक यही स्थिति बरकरार रहेगी। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली का एयर इंडेक्स 142, फरीदाबाद का 103, गाजियाबाद का 137, ग्रेटर नाेएडा का 180, गुरुग्राम का 151 व नोएडा का एयर इंडेक्स 153 दर्ज किया गया, जो मध्यम श्रेणी में है।