विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar Weather: पटना समेत 23 जिलों के तापमान में बढ़ोतरी, तीन दिन में और चढ़ेगा पारा, जानिए अपने जिले का हाल

By prabhat ranjanEdited By: Roma Ragini
Published: Sat, 08 Apr 2023 07:54 AM (IST)

Bihar Weather प्रदेश में अगले 24 घंटे के दौरान तेज हवा का प्रवाह बने रहने के आसार है। इसके अलावा ...और पढ़ें

पटना समेत 23 जिलों के तापमान में बढ़ोतरी
पटना समेत 23 जिलों के तापमान में बढ़ोतरी

पटना, जागरण संवाददाता। पटना समेत प्रदेश में मौसम करवट लेनवाला है। राज्य में तेज हवा का प्रवाह है। वहीं, मौसम विभाग के अनुसार अगले दो से तीन दिन में पटना समेत कई जिलों के तापमान में बढ़ोतरी होगी।

राज्य में सतही हवा का तेज प्रवाह दूसरे दिन भी जारी रहा। हवा का प्रवाह 10-15 किमी प्रतिघंटे रहा। जबकि हवा के झोंके की रफ्तार 25-30 किमी प्रतिघंटा रही। पटना सहित प्रदेश के दक्षिणी भागों में इसका प्रभाव अधिक रहा।

प्रदेश में अगले 24 घंटे के दौरान तेज हवा का प्रवाह बने रहने के आसार है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार एक ट्रफ मध्यप्रदेश से विदर्भ होते हुए तमिलनाडु तक बना है। इनके प्रभाव से प्रदेश में हवा की गति में वृद्धि के आसार है।

इस दौरान प्रदेश का मौसम आमतौर पर शुष्क बना रहेगा। पटना समेत प्रदेश के 23 जिलों के अधिकतम तापमान में शुक्रवार को वृद्धि दर्ज की गई। 38.3 डिग्री सेल्सियस के साथ शेखपुरा और खगड़िया में सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

वहीं, पटना का अधिकतम तापमान 37.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दरभंगा, भागलपुर, गया के अधिकतम तापमान में आंशिक कमी आई है।

इन शहरों के तापमान में आई वृद्धि

पटना के अधिकतम तापमान में 0.1 डिग्री, नवादा में 0.1 डिग्री, औरंगाबाद में 0.4 डिग्री, मोतिहारी में 0.5 डिग्री, वाल्मीकि नगर में 0.2 डिग्री, सुपौल में 0.1 डिग्री, सबौर में 0.2 डिग्री, जमुई में 0.3 डिग्री, किशनगंज में 0.5 डिग्री, फारबिसगंज में 0.6 डिग्री, वैशाली में 0.4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई।

प्रमुख शहरों का तापमान

पटना का अधिकतम तापमान 37.7 और न्यूनतम तापमान 16.9 दर्ज किया गया। गया का अधिकतम तापमान 37.2 और न्यूनतम तापमान 21.0, भागलपुर का अधिकतम तापमान 37.0 और न्यूनतम तापमान 16.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पूर्णिया का अधिकतम तापमान 35.9 और न्यूनतम तापमान 17.6, मुजफ्फरपुर का अधिकतम तापमान 34.8 और न्यूनतम तापमान 14.1 डिग्री दर्ज किया गया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।