विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Weather Update: यूपी-बिहार में 4 दिन होगी झमाझम बारिश, दिल्ली में भी मौसम हुआ सुहावना; जानिए अपने शहर का हाल

Published: Mon, 08 Jul 2024 08:10 AM (GMT+05:30)

दिल्ली में पिछले दो दिन से काले बादल छाए हुए हैं साथ ही उत्तर प्रदेश में भी मौसम का मिजाज ...और पढ़ें

एमपी-बिहार में तेज बारिश के आसार (फाइल फोटो)
एमपी-बिहार में तेज बारिश के आसार (फाइल फोटो)

HighLights

  1. यूपी के कुछ जिलों में मौसम विभाग का येलो अलर्ट
  2. पहाड़ी इलाकों में 11 जुलाई तक भारी बारिश की संभावना

डिजिटल डेस्क,नई दिल्ली। Weather Update: जुलाई महीने के पहले हफ्ते से कई इलाकों में लगातार बारिश हो रही है। कई राज्यों में बारिश के कारण हालत बिगड़ गए हैं तो कहीं लोगों को गर्मी से राहत मिली है। दिल्ली में पिछले दो दिन से काले बादल छाए हुए हैं, लेकिन बारिश नहीं हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में आज हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो रही है।

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में भारी बारिश होने की चेतावनी है।पूर्वी और पश्चिमी यूपी में आज के लिए भारी बारिश की उम्मीद है। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है, वहीं, 9 और 10 जुलाई के लिए बारिश का येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी है।

यूपी के इन जिलों में भारी बारिश होने की संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक बस्ती, लखीमपुर खीरी, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, सीतापुर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर और आसपास इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना है।

मणिपुर- मिजोरम में आज तेज बारिश

उप-हिमालय पश्चिम बंगाल और सिक्किम में आज से 11 जुलाई तक अलग-अलग स्थानों पर भारी (64.5-115.5 मिलीमीटर) से बहुत भारी बारिश (115.5-204.4 मिलीमीटर) होने की अत्यधिक संभावना है। नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में आज अलग-अलग स्थानों पर भारी होगी।

एमपी में कैसा रहेगा मौसम?

बिहार की बात करें तो यहां भी आज कई जिलों में गरज के साथ आंधी बारिश की संभावना है। बिहार में 11 जुलाई तक अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। एमपी की अगर बात करें तो वहां भी मॉनसून एंट्री कर चुका है और 15 जुलाई तक एमपी के कुछ जिलों में बारिश रहने वाली है।

पहाड़ी इलाकों का क्या है हाल?

पहाड़ी इलाकों की अगर बात करें तो मौसम विभाग के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 11 जुलाई तक तेज बारिश की उम्मीद है और हिमाचल में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें: Monsoon 2024: यूपी में कैसा रहेगा मौसम का हाल, बरसात या तेज धूप करेगी परेशान!, पढ़िए आज का ताजा अपडेट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।