Weather Update: दिल्ली-NCR में शीतलहर और कोहरे का कहर, कई फ्लाइट और ट्रेनें रद्द; देश के इन राज्यों में बारिश का अलर्ट
उत्तर भारत के कई हिस्सों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसारअगले 4-5 दिनों के दौरान उत्तर भारत में घने से बहुत घने कोहरे की स्थिति जारी रहने की संभावना है। घने कोहरे के कारण यात्रा संबंधी परेशानियां बढ़ीं देश के विभिन्न हिस्सों से दिल्ली आने वाली 30 ट्रेनें देरी से चल रही हैं। फ्लाइट्स का भी हाल ऐसा ही बना हुआ है।
एएनआई, नई दिल्ली। Weather Update: उत्तर भारत के कई हिस्सों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, अगले 4-5 दिनों के दौरान उत्तर भारत में घने से बहुत घने कोहरे की स्थिति जारी रहने की संभावना है। वहीं, दिल्ली हवाईअड्डे ने कोहरे की स्थिति के बीच एक सलाह जारी की, जिसमें यात्रियों को यात्रा से पहले एयरलाइंस से संपर्क करने की सलाह दी गई।
बता दें कि दिल्ली में खराब मौसम के कारण कई उड़ानों में देरी से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आज दिल्ली में शीतलहर जारी रहने के कारण लोग खुद को गर्म रखने के लिए अलाव के पास बैठे हुए नजर आ रहे हैं।
#WATCH | People sit around the bonfire to keep themselves warm as the cold wave continues in Delhi
(Visuals from Munirka, shot at 6:30 am) pic.twitter.com/i28lGgLydS— ANI (@ANI) January 16, 2024
30 ट्रेनें चल रही लेट
खराब मौसम के कारण सोमवार सुबह दिल्ली हवाईअड्डे पर कुल पांच उड़ानों को डायवर्ट किया गया था। आज भी दिल्ली में घने कोहरे के कारण यात्रा संबंधी परेशानियां बढ़ीं, देश के विभिन्न हिस्सों से दिल्ली आने वाली 30 ट्रेनें देरी से चल रही हैं। फ्लाइट्स का भी हाल ऐसा ही बना हुआ है। हवाई अड्डे के अधिकारियों ने कहा कि 30 उड़ानों में देरी हुई और 17 को मौसम की स्थिति के कारण रद्द कर दिया गया।
ANI के मुताबिक, पालम हवाई अड्डे पर 7 बजे 100 मीटर दृश्यता दर्ज की गई। वहीं, सफदरजंग हवाई अड्डे पर 7 बजे और 7:30 बजे 50 मीटर दृश्यता दर्ज की गई।
30 trains to Delhi from various parts of the country are running late due to dense fog conditions as on 16th January. pic.twitter.com/v9g14OlFwR— ANI (@ANI) January 16, 2024
कहां-कहां छाया रहेगा कोहरा
15 और 16 जनवरी को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में कोल्ड-डे से लेकर गंभीर कोल्ड-डे की स्थिति जारी रहने की संभावना है। IMD के अनुसार, 15-16 जनवरी को पंजाब और हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में रात/सुबह में कुछ घंटों के लिए घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। इसके अलावा, जम्मू संभाग, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, झारखंड, ओडिशा, असम और मेघालय और नागालैंड के अलग-अलग इलाकों में सुबह कोहरा छाया रहेगा।
यह भी पढ़ें: Weather Update: UP के 50 जिलों में कोहरा का अलर्ट, पढ़िए IMD का लेटेस्ट अपडेट, मेरठ और मुजफ्फरनगर में कड़ाके की ठंड
यह भी पढ़ें: Delhi Weather: दिल्ली में सबसे ठंडा रहा सोमवार, मौसम विभाग ने बताया दिल्लीवालों को सर्दी से राहत मिलेगी या नहीं
बारिश और बर्फबारी भी रहेगी जारी
14 जनवरी से केरल-माहे, कर्नाटक, तमिलनाडु-पुडुचेरी-कराइकल, रायलसीमा और तटीय आंध्र प्रदेश और यनम के आसपास के क्षेत्रों में पूर्वोत्तर मानसून की बारिश बंद हो गई है। 16 जनवरी यानी आज से पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना है। इसके प्रभाव के तहत, 16 और 17 जनवरी को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश/बर्फबारी होने की संभावना है।
यह भी पढ़ें: Weather Updates: आज भी रहेगा घना कोहरा, अभी और सताएगी शीतलहर; सर्दी का फसल पर भी पड़ रहा प्रभाव
यह भी पढ़ें: Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में आज बदलेगा मौसम, उत्तरकाशी समेत इन जिलों में होगी बारिश और बर्फबारी