Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में इस दिन दस्तक देगा मानसून, MP से बंगाल तक हो रही राहत की बारिश; जानें आपके शहर का हाल

    Weather Update देश के कई राज्यों में मानसून दस्तक दे चुका है। वहीं दिल्ली सहित उत्तर भारत में मानसून का बेसब्री से इंतजार है। IMD के अनुसार राजधानी में मानसून की दस्तक सप्ताह के अंत यानी (28 से 30 जून के मध्य) तक हो जाने के आसार हैं। आइए जानते हैं अन्य राज्यों में गर्मी और बारिश को लेकर मौसम विभाग ने क्या अनुमान जताया है।

    By Jagran News Edited By: Babli Kumari Updated: Wed, 26 Jun 2024 08:01 AM (IST)
    Hero Image
    Weather Update Today: जानिए अपने राज्यों के मौसम का ताजा अपडेट (फाइल फोटो)

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Weather Update: दिल्ली वालों को झुलसाती गर्मी से राहत मिली है। वहीं, उमस ने एक बार फिर लोगों को परेशान कर रखा है। दिल्ली में सोमवार से ही आसमान में बादल छाए रहने के कारण लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली में आज भी अगले 24 से 48 घंटों के दौरान बादल छाए रहेंगे और कई इलाकों में तेज हवा के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। IMD ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 1 जुलाई तक भारी बारिश की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है।

    दिल्ली में आज भी हो सकती है हल्की बारिश

    आज के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार आसमान में बादल छाए रहेंगे, साथ ही 25-35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। अगले कुछ दिनों तक ऐसी ही स्थिति बने रहने की उम्मीद है। दिल्ली के अलावा मौसम विभाग ने गोवा, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी, मध्य प्रदेश, बिहार, बंगाल, अरुणाचल प्रदेश और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भारी बारिश की आशंका जताई है। इन राज्यों के लिए IMD ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

    आज दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम? 

    राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कुछ दिनों से बादलों की आवाजाही जारी है। इससे कई इलाकों में रोज बूंदाबांदी भी हो जा रही है। मौसम विभाग ने मानसून को लेकर अपडेट दिया है जिसके आने के बाद दिल्ली में हर दिन बारिश होगी। इससे गर्मी और उमस से राहत मिल सकती है।इसी क्रम में मौसम विभाग विभाग ने एक जुलाई तक हर रोज हल्की वर्षा होने की संभावना व्यक्त की है। सप्ताह भर के लिए यलो अलर्ट भी जारी कर दिया गया है। इस दौरान दिन व रात के तापमान में भी तेजी से कमी आएगी और यह 35 एवं 22 डिग्री तक पहुंच जाने के आसार जताए जा रहे हैं।

    यह भी पढ़ें- Monsoon in Delhi: इस दिन से रोज होगी बारिश, कब दिल्ली पहुंचेगा मानसून मौसम विभाग ने बताया

    उत्तर प्रदेश में लोगों को बारिश से मिली राहत

    यूपी में मॉनसून सक्रिय हो चुका है। बारिश के साथ उमस ने भी लोगों को परेशान कर दिया है। लखनऊ समेत प्रदेश के कई जिलों में मंगलवार को हल्की बारिश होने से मौसम सुहाना हो गया। इसका असर बुधवार को भी देखने को मिला। गोरखपुर सहित कई जिलों में बुधवार सुबह से ही बारिश हो रही है। अधिकतम तापमान में वृद्धि और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग का बुधवार को दिन भर आंशिक बादल छाए रहने का पूर्वानुमान है।

    यह भी पढ़ें- Monsoon In UP: गोरखपुर में झमाझम बार‍िश से राहत, बरेली में आज गर्मी का येलो अलर्ट, जानिए यूपी में आज के मौसम का हाल

    बिहार के कई जिलों में बारिश के आसार

    बिहार के कई जिलों में बुधवार की सुबह बादल छाए रहे। राजधानी पटना समेत सभी जिलों में आज से बारिश शुरू होने के आसार हैं। उत्तर बिहार के अधिकांश जिलों पूर्णिया, किशनगंज, अररिया, मुजफ्फरपुर में मॉनसून दस्तक दे चुका है। पूर्वी व पश्चिम चंपारण, सीतामढ़ी जिले के एक या दो स्थानों पर अति भारी वर्षा व मधुबनी, सुपौल एवं गोपालगंज जिले के एक या दो स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना है। पटना समेत दक्षिणी भागों में गरज-तड़क के साथ छिटपुट वर्षा के आसार है। बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर वर्षा दर्ज की गई।

    यह भी पढ़ें- Bihar Weather Today: बिहार के 5 जिलों में भारी बारिश के आसार, पटना का क्या रहेगा हाल? पढ़ें आज का मौसम

    अगले 24 घटों के दौरान इन राज्यों में होगी बारिश

    अगले 24 घंटों के दौरान, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, केरल, तटीय कर्नाटक, कोंकण और गोवा तथा गुजरात के कुछ हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश की संभावना है। सिक्किम, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। ओडिशा, मराठवाड़ा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, तटीय आंध्र प्रदेश, दक्षिण-पूर्व और पूर्वी राजस्थान, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, रायलसीमा, तमिलनाडु और विदर्भ के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश संभव है।