Weather Update Today LIVE: उत्तर भारत में कोहरे की मार, मौसम में खराबी के कारण IGI हवाई अड्डे से 80 उड़ानों में देरी
Weather Update Today LIVE उत्तर भारत में कोहरे और कम दृश्यता के कारण लोगों को भी कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उत्तर भारत में घने कोहरे से द ...और पढ़ें

ऑनलाइन डेस्क, नई दिल्ली। Weather Update Today LIVE: उत्तर भारत में कोहरे की मार साफ दिखाई दे रही है। उत्तर भारत में घने कोहरे से दिन के तापमान में भारी गिरावट आई है। कोहरे के चलते शुक्रवार को भी उड़ानें और ट्रेन संचालन बाधित रहा। वंदे भारत एक्सप्रेस जैसी वीआइपी ट्रेन भी 20 घंटे से भी अधिक की देरी से चल रही हैं।
पंजाब के मोहाली में घना कोहरा दिखाई दे रहा है। जिसके कारण वाहनों की रफ्तार धीमी हो चुकी है। लोगों को भी रास्तों पर दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
#WATCH | Punjab: A layer of dense fog engulfs Mohali city; visuals from Sector 78 shot at 08:30 am pic.twitter.com/JmVhbrGMUK
— ANI (@ANI) December 30, 2023
दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आज सुबह 8.30 बजे तक मौसम की स्थिति के कारण लगभग 80 उड़ानों में देरी की सूचना मिली है। इसकी जानकारी सूत्रों के हवाले से सामने आई है।
Around 80 flights reported delayed due to weather conditions till 8.30 am today at Delhi's Indira Gandhi International Airport: Sources
— ANI (@ANI) December 30, 2023
राष्ट्रीय राजधानी में कोहरे और कम दृश्यता के कारण कुछ उड़ानों में देरी हो रही है।
#WATCH | Delhi: Few flights delayed due to fog and low visibility in the national capital; Visuals from Indira Gandhi International Airport pic.twitter.com/4nITuNRmnc
— ANI (@ANI) December 30, 2023
राजस्थान के जयपुर में घने कोहरे की चादर छाई हुई है।
#watch | A layer of dense fog engulfs Jaipur, Rajasthan; visuals shot at 7:30 am pic.twitter.com/UdXiBUuARg
— ANI (@ANI) December 30, 2023
मिली जानकारी के अनुसार, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से कोहरे और कम दृश्यता के कारण कुछ ट्रेनें देरी से चलीं।
#WATCH | Delhi: Some trains delayed due to fog and low visibility; visuals from New Delhi Railway Station
— ANI (@ANI) December 30, 2023
(Visuals shot at 6.45 am) pic.twitter.com/2qZmrIZ21Q

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।